Home > वीडियो > मरून प्रिंटेड लहंगे में रैंप पर उतरीं Tamannaah Bhatia, स्टेटमेंट ज्वेलरी और ‘रॉयल’ वॉक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका!

मरून प्रिंटेड लहंगे में रैंप पर उतरीं Tamannaah Bhatia, स्टेटमेंट ज्वेलरी और ‘रॉयल’ वॉक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका!

फैशन की दुनिया में तमन्ना भाटिया एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं, हाल ही में एक फैशन शो के दौरान उन्होंने मरून कलर का प्रिंटेड लहंगा पहनकर रैंप वॉक किया, उनके इस लुक को एक बड़े स्टेटमेंट नेकलेस और मैचिंग ज्वेलरी के साथ कम्पलीट किया गया था, तमन्ना ने जिस कॉन्फिडेंस के साथ रैंप पर वॉक किया, उसने वहां मौजूद सभी लोगों को अपना दीवाना बना लिया.

By: Aksha Choudhary | Published: March 22, 2026 11:55:03 PM IST

Tamannaah Bhatia Ramp Walk 2026: तमन्ना भाटिया अक्सर अपने स्टाइल और ग्रेस के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उनका मरून प्रिंटेड लहंगा लुक कुछ ज्यादा ही खास रहा, इस लहंगे पर किया गया बारीक काम और गहरा मरून रंग तमन्ना की रंगत पर खूब खिल रहा था, सबसे ज्यादा ध्यान उनकी स्टेटमेंट ज्वेलरी ने खींचा, जो उनके लुक को एक ‘रॉयल’ टच दे रही थी, जैसे ही तमन्ना ने रैंप पर एंट्री ली, कैमरों की लाइटें उन पर ठहर गईं उनकी हर अदा में एक ‘असली डीवा’ वाली चमक थी, सोशल मीडिया पर उनके वॉक का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस ट्रेडिशनल मगर मॉडर्न टच वाले अवतार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, तमन्ना ने साबित कर दिया कि जब बात फैशन की आती है, तो उनसे बेहतर ‘रैंप ओनर’ कोई और नहीं हो सकता.

संबंधित खबरें

Advertisement