Public Urination Case: सोशल मीडिया पर आज कल एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है,जिसे देखने के बाद लोगों का दिल मचल रहा है साथ ही उनके गुस्सा का पारा हाई है, दरअसल इंटरनेट पर एक शख्स ने वीडियो बनाकर शेयर किया, जिसमें यह साफ देखा जा सकता है कि एक लड़का जो एक छोटा सा पॉपकॉर्न का स्टॉल चलाता है उसकी एक घिनौनी हरकत कैद हो गई है, लड़के ने पहले सड़क के कोने पर ही पेशाब कर दिया और फिर बाद में यह हरकत करने के तुरंत बाद बिना हाथ धोए ही अपने काम में लग गया, और उन्हीं गंदे हाथों से पॉपकॉर्न बेचने लगा.
वीडियो के वायरल होते ही लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, और अब इस युवक पर लोग कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं, लोगों का कहना है कि इसकी इस गंदी हरकत से मासूम बच्चे और पब्लिक गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते हैं, इसलिए लोग अब सतर्क हो रहे हैं.