बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का दुखद निधन हो गया है, इस खबर के सामने आने के बाद से ही सिद्धार्थ के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सुनील मल्होत्रा के निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शोक व्यक्त किया है और सिद्धार्थ को इस कठिन समय में हिम्मत रखने की शक्ति देने की दुआ भी की है. सिद्धार्थ की पत्नी और अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी इस मुश्किल घड़ी में अपने पति और परिवार का लगातार हौसला बढ़ा रही हैं, और अपने पति का खूब ख्याल रखती भी दिख रही हैं.
आपको यह बता दें कि सिद्धार्थ अक्सर अपने पिता के साथ अपनी तस्वीरें और यादें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते थे, जिससे उनके गहरे लगाव का अंदाजा लगाया जा सकता है. खबरों के अनुसार, सिद्धार्थ के पिता सुनील मल्होत्रा पिछले कुछ समय से अपनी हेल्थ को लेकर काफी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे थे और अब अस्पताल में ही अंतिम सांस लेकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया.