Home > वीडियो > जब रजत शर्मा की लाडली की शादी में पहुंचे बॉलीवुड के बादशाह ‘Shahrukh Khan’, शादी के मंच से तस्वीरें हुई वायरल!

जब रजत शर्मा की लाडली की शादी में पहुंचे बॉलीवुड के बादशाह ‘Shahrukh Khan’, शादी के मंच से तस्वीरें हुई वायरल!

जाने-माने पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा शर्मा की ग्रैंड वेडिंग में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को देखा गया, SRK के अलावा भी इस हाई-प्रोफाइल शादी में कई बड़े दिग्गज कलाकारों को देखा गया, दूल्हा-दुल्हन को ढेर सारी बधाई देते हुए उनके साथ कई तस्वीरें भी खिंचवाईं जो अब इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं...

By: Sumaira Khan | Published: April 6, 2026 7:03:08 AM IST

हाल ही में जाने-माने पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा शर्मा की ग्रैंड वेडिंग हुई, इस हाई-प्रोफाइल शादी समारोह में तब सबका ध्यान खींचा जब बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान शादी में शामिल हुए, दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से हुई इस शादी में बादशाह का जबरदस्त लुक और उनका ब्लैक बंदगला सूट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

साथ ही शाहरुख खान के साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी को भी देखा गया, इतना ही नहीं SRK ने दूल्हा-दुल्हन को ढेर सारी बधाई देते हुए उनके साथ कई तस्वीरें भी खिंचवाईं जो अब इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं, SRK के अलावा भी इस हाई-प्रोफाइल शादी में कई बड़े दिग्गज कलाकारों को देखा गया, इस शादी की सबसे खास बात यह थी कि बॉलीवुड के दो बड़े खान यानी कि शाहरुख के साथ-साथ सलमान खान को भी इस शादी में देखा गया, और दोनों ही एक छत के नीचे पाए गए, जिसे देख फैन्स की खुशी का ठिकाना ही नहीं था.

संबंधित खबरें

Advertisement