Sahil Dhaneshra Case New Update: एक मां के जवान बेटे का जाना इस दुनिया में सबसे बड़ा दुख है, दरअसल साहिल धनेश्वर के केस को काफी वक्त बीत चुका है, लेकिन अभी तक भी आरोपी को कोई सजा नहीं मिली, इतना ही नहीं बल्कि साहिल की मां का यह आरोप है कि उनके बेटे का कातिल खुले आम घूम रहा है और उससे पुलिस वाले पूरी सुरक्षा के साथ उसके एग्जाम के पेपर दिलवा रहे हैं, सोचिए उस मां का क्या हाल होगा जिसका मासूम और बेकसूर बेटा इस दुनिया से जा चुका और उसके कातिल को अभी तक भी कोई सजा नहीं मिल रही है, जिसे सलाखों के पीछे होना चाहिए था.
यह सभी को पता है कि न ही मां का बेटा वापस आएगा और न ही उस गहरे जख्म की भरपाई हो सकती है, अब बस मां के लिए एक ही उम्मीद बची है – न्याय, इस लापरवाही और सिस्टम की चुप्पी ने मां को तोड़ कर रख दिया है, साथ ही उन्हें अब भारत की पब्लिक भी सपोर्ट कर रही है.