Your browser doesn't support HTML5 video.
बॉलीवुड के चहेते और लड़कियों के ‘नेशनल क्रश’ कहे जाने वाले रोहित सराफ ने हाल ही में चेन्नई में एक बड़े और मशहूर कॉलेज में आयोजित किए गए होली सेलिब्रेशन में अपनी एनर्जी और डांस से चार चांद लगा दिए, रंगों का यह त्योहार सेलिब्रेट करने के लिए रोहित सराफ ने जब यहां डांस किया तो लड़कियों का रिएक्शन देखने लायक था, वहां उन्होंने जैसे ही फेमस गाने ‘पनवाड़ी’ पर थिरकते हुए डांस किया, तो पूरा कॉलेज परिसर तालियों और सीटियों से गूंज उठा, रोहित का यह बेबाक और ऊर्जावान डांस देखकर वहां मौजूद छात्र खुद को झूमने से नहीं रोक पाए
रोहित सराफ न केवल स्टेज पर नाचे, बल्कि उन्होंने छात्रों के बीच जाकर उनके साथ रंगों का आनंद भी लिया, उनके देसी ठुमकों और ‘पनवाड़ी’ गाने के हुक स्टेप्स ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, इस इवेंट में रोहित की सादगी और उनके सहज व्यवहार ने चेन्नई के युवाओं का दिल जीत लिया, रंगों से सराबोर रोहित का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

