Your browser doesn't support HTML5 video.
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपनी ग्लैमरस अदा के साथ हैदराबाद में आयोजित विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के भव्य वेडिंग रिसेप्शन पर अपनी बेहद ही खूबसूरत रानी कलर की रेशमी साड़ी पहनकर चार चांद लगा दिए हैं, इस विशेष अवसर पर रिया ने अपने रेशमी साड़ी का चयन बिल्कुल सही किया है, जिसमें उनके देसी अवतार ने महफिल ही लूट ली, रिसेप्शन में अपने इस खूबसूरत अवतार को पूरा करने के लिए रिया ने अपने रेशमी साड़ी का बॉर्डर बड़ी कढ़ाई के साथ, ब्लाउज का चयन किया है, साथ ही रिया ने अपने इस देसी अवतार को खुले बालों और मिनिमल ज्वेलरी के साथ पूरा किया
जैसे ही रिया रिसेप्शन स्थल पर पहुंची, पैपराजी के कैमरों ने उनकी खूबसूरती को कैद करना शुरू कर दिया, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आते ही वायरल हो गई हैं, जहां फैन्स उनके इस एलिगेंट साड़ी लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं, विजय और रश्मिका को बधाई देने पहुंची रिया का यह ‘देसी अवतार’ रिसेप्शन की सबसे चर्चित झलकियां में से एक बन गया है.

