Rakhi Sawant Funny Video: अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली राखी सावंत ने इस बार कॉमेडी के किंग समय रैना को आड़े हाथों लिया है, दरअसल समय रैना ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे को लेकर ‘पोलियो’ से जुड़ा एक सुनाया था, जो राखी को पसंद नहीं आया. राखी ने पैपराजी के सामने इस जोक पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए इसे ‘घटिया’ करार दिया.
राखी ने हमेशा की तरह अपने फनी अंदाज में समय रैना को चेतावनी देते हुए कहा कि – ‘समय, यह पोलियो-वोलियो मत बोलो, वरना मैं तुम्हारी सारी पोल खोल दूंगी’, राखी ने यह भी कहा कि अभिषेक बच्चन उनके फेवरेट एक्टर हैं. इसलिए वो उनके खिलाफ कुछ नहीं सुनेंगी, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.