Rahul Roy: 90 के दशक के सुपरस्टार और सबसे पहले ‘आशिकी’ फिल्म के हीरो राहुल रॉय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राहुल हाथों में सूटकेस लेकर सड़क पर चलते नजर आ रहे हैं. जिसे देख उनके फैन्स काफी हैरान और परेशान हैं. लोग पहचान ही नहीं पा रहे हैं कि क्या यह वही OG आशिकी चार्मिंग हीरो है, जिसने कभी लाखों दिलों पर राज किया था.
इतना ही नहीं राहुल रॉय को बिग बॉस में भी देखा गया था, साथ ही वे सीजन 1 के विजेता भी रह चुके हैं. कुछ लोग इसे उनकी कोई फिल्म की शूटिंग बता रहे हैं, तो वहीं कुछ उनके इस संघर्ष को देखकर भावुक होते भी दिख रहे हैं. और अब उनका यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चूका है.