बॉलीवुड और टीवी की सबसे बेबाक हसीना निया शर्मा ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि वे केवल अपनी खूबसूरती नहीं, बल्कि अपने फौलादी इरादों के लिए भी जानी जाती हैं. ऋषिकेश की वादियों में बंजी जंपिंग करते हुए निया ने एक ऐसा धमाकेदार कारनामा कर दिखाया, जिसने पूरे इंटरनेट का पारा हाई कर दिया। आपको बता दें कि करीब 107 मीटर की डरावनी ऊंचाई से जब निया ने छलांग लगाई, तो वहां मौजूद हर शख्स की सांसें अटक गईं.
निया का यह वायरल वीडियो उनके निडर व्यक्तित्व की एक नई कहानी बयां कर रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे निया इतनी ऊंचाई पर खड़े होकर अपनी घबराहट पर पूरा काबू पाती हैं और फिर एक झटके में ही हवा से बातें करने लगती हैं. जिसका वीडियो अब तेजी से इंटरनेट पर छा रहा है, और सोशल मीडिया यूजर्स निया की बहादुरी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.