Home > वीडियो > क्या ये खुदकुशी की कोशिश थी या कोई सनक? जब मनमाड स्टेशन पर मौत के तारों से खेलने लगा युवक, देखें रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो!

क्या ये खुदकुशी की कोशिश थी या कोई सनक? जब मनमाड स्टेशन पर मौत के तारों से खेलने लगा युवक, देखें रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो!

महाराष्ट्र के मनमाड रेलवे स्टेशन पर एक ऐसी घटना घटी है जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं, एक अज्ञात युवक अचानक से बिजली के खंभे पर चढ़ जाता है, जिससे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के बीच दहशत फैल जाती है. आपको बता दें कि युवक जिस पोल पर चढ़ा था, वहां करीब 25,000 वोल्ट की हाई-टेंशन तारें थीं...

By: Sumaira Khan | Published: April 19, 2026 12:30:51 PM IST

महाराष्ट्र के मनमाड रेलवे स्टेशन पर एक ऐसी घटना घटी है जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं, एक अज्ञात युवक अचानक से बिजली के खंभे पर चढ़ जाता है, जिससे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के बीच दहशत फैल जाती है. आपको बता दें कि युवक जिस पोल पर चढ़ा था, वहां करीब 25,000 वोल्ट की हाई-टेंशन तारें थीं. इस खौफनाक दृश्य को देखकर रेलवे प्रशासन ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कर दी, जिसके चलते कई मुख्य ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा. 

अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो सनसनी मचा रहा है, वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक खंभे के सबसे ऊपरी हिस्से पर जाकर बैठ गया है, और नीचे खड़ी पुलिस उससे उतारने की मिन्नतें कर रही है. साथ ही इस सनकी युवक की वजह से स्टेशन पर घंटों तक हंगामा बना रहा और रेल यातायात पूरी तरह से चरमरा गया. लोग यह जानकर हैरान हैं कि एक व्यक्ति की जिद की वजह से हजारों यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती थी. 

संबंधित खबरें

Advertisement