सार्वजनिक तनाव और कच्चे तेल की सप्लाई चेन में होने वाली अड़चन ने लोगों के मन में और भी चिंता पैदा कर दी है, अब ऐसे में ही एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति ने पेट्रोल के भाव में भारी उछाल के डर से 1000 लीटर पानी के टंकी में पेट्रोल भरवा लिया है, उसका कहना है कि तेल के भाव तो अंतरराष्ट्रीय मामले में कभी भी आसमान छूने का काम कर सकते हैं, इसलिए उसने सुरक्षा के नाते काम किया है.
यह घटना दर्शाती है कि आम जनता के मन में ईंधन की कीमतों को लेकर कितनी गहरी असुरक्षा और घबराहट है, विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक मांग और आपूर्ति में उतार-चढ़ाव के कारण पेट्रोल की कीमतों पर सीधा असर पड़ता है, जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है, हालांकि, इस तरह से भारी मात्रा में पेट्रोल घर में जमा करना सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक और गैर-कानूनी भी हो सकता है.