Home > वीडियो > Malaika की शायरी और Sidhu Paji ‘क्लीन बोल्ड’! कपिल के शो में जब मुन्नी ने बिखेरा अपनी अदाओं का जादू!

Malaika की शायरी और Sidhu Paji ‘क्लीन बोल्ड’! कपिल के शो में जब मुन्नी ने बिखेरा अपनी अदाओं का जादू!

Malaika Arora Poetry For Sidhu Video: कपिल शर्मा के शो में अक्सर मेहमान और होस्ट के बीच हंसी-मजाक चलता है, लेकिन मलाइका अरोड़ा और नवजोत सिंह सिद्धू का यह तालमेल सबसे अलग था, मलाइका ने जब अपनी खास नजाकत के साथ सिद्धू के लिए शायरी पढ़ना शुरू किया, तो सेट पर मौजूद हर शख्स की नजरें उन पर टिक गईं, सिद्धू, जो आमतौर पर अपनी 'ठोको ताली' और भारी-भरकम शेरो-शायरी के लिए जाने जाते हैं, मलाइका के इस अंदाज के सामने पूरी तरह फेल हो गए, वे इतने ज्यादा शरमा गए कि कपिल शर्मा और बाकी कलाकारों ने उनकी टांग खींचना शुरू कर दी, मलाइका की इस अदा ने ना केवल सिद्धू का दिल जीता, बल्कि शो की टीआरपी को भी आसमान पर पंहुचा दिया था, यह वीडियो यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर 'क्यूट मोमेंट्स' के तौर पर खूब शेयर किया है.

By: Aksha Choudhary | Published: March 6, 2026 8:53:44 PM IST

‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) के मंच पर जब ग्लैमर क्वीन मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पहुंची, तो उन्होंने केवल अपने डांस से ही नहीं, बल्कि अपनी बातों से भी समां बांध दिया। शो के दौरान एक ऐसा पल आया जब मलाइका ने सीधे नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की आंखों में आंखें डालकर उनके लिए एक रोमांटिक शायरी पढ़ दी, शायरी सुनकर शायरी के बेताज बादशाह कहे जाने वाले सिद्धू पाजी खुद निरुत्तर हो गए और शर्म के मारे उनका चेहरा ‘लाल टमाटर’ जैसा हो गया, मलाइका की कातिलाना मुस्कान और सिद्धू की वो मासूम हंसी आज भी फैंस के बीच बेहद वायरल है.

संबंधित खबरें

Advertisement