Home > वीडियो > ‘1 नहीं, 2 नहीं… पूरे 6 मर्दों से हुआ प्यार’! 62 की उम्र में Kunickaa Sadanand ने खोल दिया अपनी जिंदगी का सबसे गहरा राज!

‘1 नहीं, 2 नहीं… पूरे 6 मर्दों से हुआ प्यार’! 62 की उम्र में Kunickaa Sadanand ने खोल दिया अपनी जिंदगी का सबसे गहरा राज!

Kunickaa Sadanand Lovers: हाल ही के एक खास इंटरव्यू के दौरान कुनिका ने अपनी लाइफ से रिलेटेड कुछ ऐसी बोल्ड बातें रिवील्स की हैं, जिन्हें सुनकर शायद आपको भी यकीन न आ पाए, दरअसल कुनिका हमेशा से ही अपनी बोल्ड हरकतों और खुले मिजाज के लिए मशहूर थीं, अब ऐसे में ही कुनिका ने 62 सालों में अपने पास्ट के पन्नों को खोल कर रख दिया है...

By: Sumaira Khan | Published: March 23, 2026 8:12:06 AM IST

Kunickaa Sadanand Lovers: बिग बॉस फेम कुनिका सदानंद ने इस बात को सबके सामने साबित कर दिया है कि उन्हें किसी से कोई फर्क नहीं पड़ता, लोग चाहे कुनिका के बारे में कुछ भी कहते रहें या कुछ भी बोलते रहें, कुनिका अपने बेबाक अंदाज को कभी बंद नहीं करतीं और न ही किसी के तानों से डरती हैं, मैं ऐसा इसलिए कह रही हूं, क्योंकि हाल ही के एक खास इंटरव्यू के दौरान कुनिका ने अपनी लाइफ से रिलेटेड कुछ ऐसी बोल्ड बातें रिवील्स की हैं, जिन्हें सुनकर शायद आपको भी यकीन न आ पाए, दरअसल कुनिका हमेशा से ही अपनी बोल्ड हरकतों और खुले मिजाज के लिए मशहूर थीं, अब ऐसे में ही कुनिका ने 62 सालों में अपने पास्ट के पन्नों को खोल कर रख दिया है. 

जिसमें उन्होंने अपने प्रेम संभंधो के बारे में कुछ बातें शेयर की हैं, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया कि उनकी जिंदगी में काफी मर्द आए मगर किसी के साथ ही उनकी लाइफ मुकम्मल नहीं हो सकी, न ही उनका प्यार मंजिल तक पहुंच सका, साथ ही कुनिका ने यह भी बताया कि उनकी जिंदगी में उन्हें पूरे 6 मर्दो से सच्चा प्यार हुआ था, जिसमें दो शादियां भी थीं, कुनिका ने यह बात जिस बेबाक अंदाज से लोगों के सामने रखी है, अक्सर बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां इस बात को छुपाना पसंद करती हैं, अब जहां कुछ लोगों ने एक्ट्रेस के इस कॉन्फिडेंस की तारीफ की, तो वहीं कुछ ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया, लोगों का कहना है कि अपनी निजी जिंदगी के बारे में इस तरह प्रदर्शन करना सिर्फ फेम के लिए है, और देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया. 

संबंधित खबरें

Advertisement