Viral Fight Video 2026: महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक बेहद ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ रहे हैं, यहां के एक मशहूर ज्योतिबा मंदिर के अंदर आस्था की जगह हिंसा का नंगा नाच देखने को मिला, खबरों के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि करीब 15 से 20 पुजारियों ने दो श्रद्धालुओं के साथ बुरी तरह मारपीट की है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगो के बीच भारी तनाव पैदा कर दिया है.
वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे पुजारी श्रद्धालुओं पर अंधाधुंध लात-घूंसे बरसा रहे हैं, हद तो तब हो गई जब कुछ पुजारियों ने श्रद्धालुओं के सिर पर नारियल से भी खतरनाक हमला किया, हालांकि इस बात का अभी तक नहीं पता चला है कि आखिर ऐसी कौन सी बात हो गई थी, जो पुजारियों ने कानून ही अपने हाथ में ले लिया, और श्रद्धालुओं की बुरी तरह पिटाई कर डाली.