बॉलीवुड इंडस्ट्री की जान जाह्नवी कपूर और उभरते सितारे लक्ष्य लालवानी आजकल अपनी आगामी फिल्म ‘लग जा गले’ को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों मेंबने हुए हैं, अब हाल ही में मुंबई शहर के मरीन ड्राइव की सड़कों से उनकी फिल्म ‘लग जा गले’ के सेट का एक वीडियो लीक हुआ है, जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी है, इसमें लक्ष्य लालवानी स्टाइलिश बाइक चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि जाह्नवी कपूर उनके पीछे बैठी हैं और बेहद ही सुंदर लग रही हैं, जाह्नवी ने एक ब्राइट रेड कलर की साड़ी पहनी है, जो उनके लुक को प्रॉमिनेंट कर रही है.
राज मेहता द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही यह फिल्म एक रिवेंज-एक्शन ड्रामा बताई जा रही है, फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं, लेकिन जाह्नवी और लक्ष्य की यह ताजा केमिस्ट्री फैन्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, शूटिंग के दौरान सड़क किनारे फैन्स की भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिन्होंने इस मोमेंट को अपने कैमरों में कैद कर लिया, साथ ही आपको यह भी बता दें कि यह फिल्म साल 2026 के दूसरे भाग में रिलीज होने वाली है.