Home > वीडियो > CCTV में कैद हुआ दिल दहलाने वाला मंजर: मुंबई की लिफ्ट में गैस बैलून ब्लास्ट, मची चीख-पुकार!

CCTV में कैद हुआ दिल दहलाने वाला मंजर: मुंबई की लिफ्ट में गैस बैलून ब्लास्ट, मची चीख-पुकार!

Mumbai Elevator Blast: मुंबई से एक बेहद ही खतरनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लिफ्ट में लोग रोज की तरह जाते हुए दिखे, मगर हादसा तब हुआ जब एक शख्स गुब्बारों से भरा थैला लिफ्ट के अंदर लाता है, जिसमें गैस भरी हुई थी और वहीं हाथों-हाथ अचानक धमाका हो गया.

By: Sumaira Khan | Published: February 5, 2026 9:41:49 AM IST

Mumbai Elevator Blast: मुंबई से एक बेहद ही खतरनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लिफ्ट में लोग रोज की तरह जाते हुए दिखे, मगर हादसा तब हुआ जब एक शख्स गुब्बारों से भरा थैला लिफ्ट के अंदर लाता है, जिसमें गैस भरी हुई थी और वहीं हाथों-हाथ अचानक धमाका हो गया, सीसीटीवी फुटेज से यह साफ दिखाई दे रहा है कि लिफ्ट में गुब्बारों का एक गुच्छा ले जाते समय यह विस्फोट हुआ, जिसमें वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, इस हादसे में कम से कम दो लोग (एक पुरुष और एक महिला) बुरी तरह झुलस गए हैं.

विस्फोट इतना जोरदार था कि लिफ्ट जैसी बंद जगह में आग की लपटें तेजी से फैल गईं, मुंबई पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए गुब्बारा बेचने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गुब्बारों में कौन सी गैस भरी हुई थी, जिससे यह हादसा हुआ, और सोशल मीडिया पर अब लोग यह वीडियो तेजी से वायरल कर रहे हैं, आप भी देखें यह वायरल वीडियो.

संबंधित खबरें

Advertisement