Farhana Bhatt Birthday Party: हाल ही में फरहाना भट्ट अपने बर्थडे लुक और सेलिब्रेशन के लिए सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, एक्ट्रेस की ग्रैंड पार्टी से लेकर उनका हॉट लुक बेहद ही वायरल और लोगों को बहुत पसंद आ रहा है, ऐसे में ही अब फरहाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फरहाना एक बेहद ही खूबसूरत ब्लू कलर की ड्रेस में स्पॉट हुईं, जिसमें वे एकदम हसीन बर्थडे गर्ल लग रही थीं, फरहाना के 29वें बर्थडे सेलिब्रेशन में न केवल उनके दोस्त शामिल हुए, बल्कि बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने महफिल जमाई.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे फरहाना नगमा मिराजकर और अनम दरबार के साथ फोटोशूट और मस्ती करते नजर आ रही हैं, वहीं साइड में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरिष्फा खान को भी देखा गया, वीडियो को देखते ही फरहाना के फैन्स की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई, इतना ही नहीं वीडियो में बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना को भी देखा गया, जो फरहाना से मजाक-मस्ती करते दिखें.