Farhana Bhatt Birthday: बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट इन दिनों अपने बर्थडे लुक को लेकर काफी वायरल हो रही हैं, एक्ट्रेस को मुंबई में पैप्स के साथ मजे-मस्ती करते हुए स्पॉट किया गया, आपको बता दें कि फरहाना ने अपने इस खास दिन पर एक बेहद ही खूबसूरत और हसीन ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई थी, एक्ट्रेस ने अपना 29वां जन्मदिन बेहद ही बेहतरीन तरीके से सेलिब्रेट किया, 15 मार्च यानी कि आज फरहाना का बर्थडे है और उनके चाहने वाले उनके घर तक तरह-तरह के तोहफे पहुंचा रहे हैं.
एक्ट्रेस को वीडियो में मौज-मस्ती करते और सभी को अपने जन्मदिन का केक खिलाते देखा गया, लोग अब उनको विश करते नहीं थक रहे, साथ ही उनका यह मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इतना ही नहीं लोग फरहाना के इस मिलनसार अंदाज की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.