Your browser doesn't support HTML5 video.
Divyanka Tripathi Pregnancy: टेलीविजन जगत की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर शादी के पूरे 10 साल बाद खुशी का माहौल बना है. दोनों के घर जल्द ही नन्हे मेहमान का स्वागत किया जाएगा. हाल ही में दिव्यांका को एक इवेंट में उनके बेबी बंप के साथ स्पॉट किया गया. जहां उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का निखार (ग्लो) साफ नजर आ रहा था. एक्ट्रेस ने बेहद ही प्यार भरे अंदाज से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
दिव्यांका और विवेक की शादी 2016 में हुई थी और तभी से उनके फैन्स इस खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. एक दशक के बाद परिवार में आने वाले इस खास मेहमान की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. वीडियो में दिव्यांका बेहद ही खुश और रिलैक्स्ड नजर आ रही हैं. और फैन्स उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देते भी नजर आए.

