Your browser doesn't support HTML5 video.
Mehak-Pari: उत्तर प्रदेश के संभल में रहने वाली मशहूर महक-परी का रील बनाने का शौक उस वक्त मातम जैसे माहौल में बदल गया, जब पड़ोसियों के साथ उनका विवाद हिंसक रूप में बदल या. जानकारी के मुताबिक, महक और परी अपने इंस्टाग्राम के लिए वीडियो शूट कर रही थीं और तभी पड़ोसियों को उनका यह अंदाज रास नहीं आया. आपको बता दें कि पहले दोनों के बीच छोटी-मोती नोकझोंक हुई जो बाद में देखते ही देखते एक भयानक खूनी झड़प में बदल गई. इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिससे माहौल में भगदड़ मच गई.
इस लड़ाई का वीडियो इस समय सोशल मीडिया के हर एक प्लैटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है, महक और परी के परिजनों का कहना है कि उन्हें बेवजह निशाना बनाया गया है. जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि इनकी अश्लील वीडियो के शूटिंग की वजह से उनकी निजता भंग हो रही थी. लड़ाई की खबर मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला, सभी घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया और देखते ही यह देखते यह विवाद फैलता चला गया.

