Home > वीडियो > ब्लैक कलर और कमाल का डिजाइन: ‘Diana Penty’ ने रेड कार्पेट पर पेश किया एक नया स्टाइल स्टेटमेंट!

ब्लैक कलर और कमाल का डिजाइन: ‘Diana Penty’ ने रेड कार्पेट पर पेश किया एक नया स्टाइल स्टेटमेंट!

Diana Penty: वैरायटी (Variety) इंडिया के खास लॉन्च इवेंट में जब डायना पेंटी ने रेड कार्पेट पर कदम रखा, तो मानों वक्त जैसे ठहर सा गया हो, बॉलीवुड इंडस्ट्री में भले ही डायना पेंटी कम देखी गई हों, मगर एक्ट्रेस हमेशा से ही एलिगेंस के लिए जानी जाती हैं, और इस बार उन्होंने अपने 'यूनिक ब्लैक अवतार' से फैशन की परिभाषा ही बदल डाली, उनकी ड्रेस सिर्फ एक आउटफिट नहीं, बल्कि कला का एक नमूना थी.

By: Sumaira Khan | Published: February 4, 2026 6:30:53 AM IST

Diana Penty: वैरायटी (Variety) इंडिया के खास लॉन्च इवेंट में जब डायना पेंटी ने रेड कार्पेट पर कदम रखा, तो मानों वक्त जैसे ठहर सा गया हो, बॉलीवुड इंडस्ट्री में भले ही डायना पेंटी कम देखी गई हों, मगर एक्ट्रेस हमेशा से ही एलिगेंस के लिए जानी जाती हैं, और इस बार उन्होंने अपने ‘यूनिक ब्लैक अवतार’ से फैशन की परिभाषा ही बदल डाली, उनकी ड्रेस सिर्फ एक आउटफिट नहीं, बल्कि कला का एक नमूना थी, इस ब्लैक आउटफिट का डिजाइन इतना हटके था कि वहां मौजूद हर कैमरे का फोकस खुद-ब-खुद उनकी ओर मुड़ गया, बोल्ड कट्स और एक स्ट्रक्चरल फिनिश के साथ, यह ड्रेस डायना की टोंड बॉडी पर पूरी तरह से जच रही थी.

आमतौर पर रेड कार्पेट पर सितारे चमक-धमक का सहारा लेते हैं, लेकिन डायना ने ‘लेस इज मोर’ (Less is More) वाले फॉर्मूले चीज को अपनाया, उनकी ड्रेस की बनावट इतनी अनोखी थी कि उन्हें किसी भारी ज्वेलरी की जरूरत ही नहीं पड़ी, उन्होंने अपने बालों को सलीके से बांधा हुआ था और मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया, जिससे इवेंट की पूरी लाइमलाइट उनकी तरफ ही मुड़ गई.

संबंधित खबरें

Advertisement