Viral Video: हाल ही में दिल्ली के उत्तम नगर से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, 31 जनवरी को दोपहर के करीब 1 बजे दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन से ठीक पहले ट्रेन को अचानक से रोक दिया गया, ऐसा कहा जा रहा है की मेट्रो के रुकने की वजह यह थी के वहीं के किसी शख्स ने मेट्रो के आगे कूदकर अपनी जान दे दी, आपको बता दें कि इस घटना के तुरंत बाद यात्रियों को मेट्रो से उतारकर स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया, जिससे काफी देर तक लोग परेशान रहे. हालांकि, अभी तक भी यह बात साफ नहीं हुई है कि यह खुदकुशी थी या कोई हादसा, मगर इन सब बातों के चलते वहां मौजूद लोगों के बीच कई तरह की बातें होने लगी.
वहां मौजूद लोगों के अनुसार, वहां के सभी लोगों ने कुछ देर बाद एक शव को वहां से ले जाते हुए देखा गया, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी व्यक्ति ने मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या की कोशिश की होगी, मेट्रो सेवा रुकने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई, देखें यह वीडियो