Delhi Metro Video: देश की राजधानी दिल्ली की कही जाने वाली लाइफलाइन यानी दिल्ली मेट्रो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, हर आए दिन मेट्रो का कोई न कोई वीडियो सामने आता ही रहता है, कभी किसी के मेट्रो के अंदर की गई बदतमीजी तो कभी किसी के अश्लील डांस का वीडियो, लोग अब मेट्रो से सफर करने पर हजारों सवाल उठा रहे हैं, अब ऐसे ही मेट्रो का एक मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स और मेट्रो से सफर करते लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.
दरअसल एक वीडियो में 4 लड़कियां मेट्रो के अंदर चढ़ती हैं और थोड़ी ही देर में लेडीज कोच के अंदर से आवाजे आनी शरू होती हैं, लड़कियों ने कोच के अंदर अपनी ऊंची आवाज और चीख पुकार से बैठे सभी यात्रियों को परेशान करना शरू कर दिया, और इतना ही नहीं जब यात्रियों ने इस चीज को मना किया तो वो चारों लड़कियों ने और बदतमीजी करते हुए गली गलौज भी की, जिसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और एक लड़की ने यह हरकत बताते हुए अपना गुस्सा भी जाहिर किया, देखें पूरा वीडियो.