Home > वीडियो > गुंडों से नहीं डरता…मगर मां बहुत डरी हुई हैं! बहादुर दीपक कुमार की आंखों में आए आंसू, मां को बताया परेशान!

गुंडों से नहीं डरता…मगर मां बहुत डरी हुई हैं! बहादुर दीपक कुमार की आंखों में आए आंसू, मां को बताया परेशान!

Deepak Kumar Viral Video: हाल ही में दीपक नाम का एक बहादुर शख्स पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ था, क्योंकि उसने बेहद ही बहादुरी और सच्चाई के साथ इस काम को अंजाम दिए था, अब ऐसे में उनका दुबारा से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी इमोशनल दिख रहे हैं, दीपक कुमार (मोहम्मद दीपक) ने अपनी बेबाकी के लिए जाने जाने वाले अपने परिवार के संघर्ष को याद कर भावुक हो गए.

By: Sumaira Khan | Published: February 3, 2026 7:35:16 AM IST

Deepak Kumar Viral Video: हाल ही में दीपक नाम का एक बहादुर शख्स पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ था, क्योंकि उसने बेहद ही बहादुरी और सच्चाई के साथ इस काम को अंजाम दिए था, अब ऐसे में उनका दुबारा से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी इमोशनल दिख रहे हैं, दीपक कुमार (मोहम्मद दीपक) ने अपनी बेबाकी के लिए जाने जाने वाले अपने परिवार के संघर्ष को याद कर भावुक हो गए, दीपक ने बताया कि 15 साल पहले उनके पिता की मौत के बाद उनकी मां ने अकेले होकर एक छोटी सी चाय की दुकान चलाकर उन्हें पाला, जो मां मुश्किलों से कभी नहीं घबराई, वही मां आज अपने बेटे की सुरक्षा और जान को लेकर बहुत परेशान और खौफ में है.

दीपक ने आंखों में आए अपने आंसुओं को संभालते हुए कहा कि वे किसी भी भीड़ या धमकी से नहीं डरते, लेकिन अपनी बुजुर्ग मां की आंखों में आंसू देखना उन्हें तोड़ कर रख देता है, इसके अलावा उन्होंने इस वीडियो में बताया की क्या सच में किसी की मदद करना इतना बड़ा पाप है, साथ ही अब सोशल मीडिया पर लोग उन्हें सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं और यह वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है. 

संबंधित खबरें

Advertisement