Home > वीडियो > Star Lake City में नोटों की बारिश! पति से हुई लड़ाई तो महिला ने बालकनी से उड़ा दिए 1 करोड़ के असली नॉट, वायरल हुआ वीडियो!

Star Lake City में नोटों की बारिश! पति से हुई लड़ाई तो महिला ने बालकनी से उड़ा दिए 1 करोड़ के असली नॉट, वायरल हुआ वीडियो!

Funny Viral Video 2026: चीन के ग्वांगडोंग प्रांत से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा रखे हैं. यहां एक महिला ने अपने पति के साथ एक मामूली सी कहासुनी के बाद अपने घर की बालकनी से पूरे 1 करोड़ रुपये की बारिश कर दी. बताया जा रहा है कि पति से लड़ाई होने के बाद उस पर गुस्सा होने और बदला लेने की आड़ में पत्नी ने अपने पति के कमाए हुए पूरे 1 करोड़ रुपय अपने घर की बालकनी से उड़ा दिए...

By: Sumaira Khan | Published: April 18, 2026 6:19:52 AM IST

Funny Viral Video 2026: पति पत्नी की लड़ाई का होना अक्सर आम बात की तरह है, मगर चीन के इस पति-पत्नी की लड़ाई के बाद जो हुआ उसे देख आपकी भी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी. दरअसल चीन के ग्वांगडोंग प्रांत से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा रखे हैं. यहां एक महिला ने अपने पति के साथ एक मामूली सी कहासुनी के बाद अपने घर की बालकनी से पूरे 1 करोड़ रुपये की बारिश कर दी. बताया जा रहा है कि पति से लड़ाई होने के बाद उस पर गुस्सा होने और बदला लेने की आड़ में पत्नी ने अपने पति के कमाए हुए पूरे 1 करोड़ रुपय अपने घर की बालकनी से उड़ा दिए. 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला हाथों में नोटों की गड्डियां लेकर अपने घर से नीचे की तरफ फेंक रही है, जिसको देखने के बाद तुरंत घर के नीचे लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और देखते ही देखते सभी पैसे लूटने में लग गए. बताया जा रहा है कि पुलिस को यह खबर मिलते ही मौके पर पहुंचना पड़ा और अब पुलिस उन सभी लोगों की पहचान कर रही है, जिसने सड़क से अपनी जान जोखिम में डालकर पैसे लूटे थे. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों के बीच इस बात को लेकर काफी चर्चा होने लगी. 

संबंधित खबरें

Advertisement