बिग बोस फेम आयशा खान फिर से टॉक ऑफ द टाउन बन गई हैं अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस के कारण, हाल ही में एक बड़े इवेंट के दौरान आयशा खान को एक बेहद ही खूबसूरत वेलवेट ब्लू कलर (मखमली नीली) की साड़ी में देखा गया, जब अभिनेत्री आयशा खान कैमरे के सामने आईं, तभी वहां मौजूद सभी की नजरें अभिनेत्री पर ही टिक गईं, आयशा की यह साड़ी का फैब्रिक और रॉयल लुक काफी शानदार था, जिसके बाद से ही लड़कियों के बीच इस साड़ी के प्रति दीवानगी देखने को मिल रही है, बस हर कोई आयशा के इस ग्रेसफुल लुक और साड़ी की तारीफ कर रहा है.
साथ ही सोशल मीडिया पर आयशा खान का यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है, फैन्स का कहना है कि आयशा इस लुक में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं.