Arina Chaudhry Look: सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस महिमा चौधरी की बेटी एरिना चौधरी (Arina Chaudhry) अपने लेटेस्ट लुक को लेकर हर जगह छाई हुई हैं, हाल ही में उन्होंने बेहद ही खूबसूरत ग्रीन कलर (Green Dress) की ड्रेस पहनकर एक इवेंट में पहुंची, जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है, उनका यह लुक इतना परफेक्ट है कि लोग उनकी तुलना उनकी मां से करने लगे हैं और कई लोग तो उन्हें अपनी मां की ‘कार्बन कॉपी’ भी बता रहे हैं.
आपको बता दें कि एरिना इस ग्रीन आउटफिट में इतनी ज्यादा हसीन लग रही हैं कि उनकी तारीफ में कमेंट्स की बाढ़ आ गई है, उनके चेहरे की चमक और बॉडी लैंग्वेज को देखकर लोग हैरान रह गए, आलम यह है कि कुछ लोगों ने तो उनके लुक्स की तुलना सीधा-सीधा ‘रोबोट’ (Robot) से ही कर दी है, लोगों का कहना है कि वे इतनी ज्यादा परफेक्ट दिख रही हैं कि यकीन ही नहीं होता कि वह कोई इंसान हैं या कोई एडवांस रोबोट, फिलहाल उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.