सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर बॉलीवुड सितारों के बीच के मजेदार पल वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में सिंगर अरमान मलिक और ध्वनि भानुशाली का एक वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से छाया हुआ है, इस वीडियो को उनके फैन्स ‘दिस मोमेंट मेड माय डे” (This moment made my day) के टैग के साथ खूब शेयर कर रहे हैं. दरअसल, यह पूरा वाकया एक खास इवेंट के दौरान का है, जहां काफी सेलिब्रिटी पोज दे रहे थे और ‘वास्ते’ फेम सिंगर ध्वनि भानुशाली पैपराजी के सामने प्रोफेशनल अंदाज में अलग-अलग पोज दे रही थीं, तभी अचानक अरमान मलिक वहां पहुंचे और बड़े ही मजाकिया अंदाज में ध्वनि की पोजिंग के बीच में आकर मस्ती करने लगे.
अरमान की इस अचानक हुई शरारत ने न केवल वहां मौजूद फोटोग्राफर्स को हंसा दिया, बल्कि खुद ध्वनि भानुशाली भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं, और इस तरह यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया.