डेढ़ फुट के बाबा ने अपनी तरफ खींचा सभी का ध्यान, आखिर कौन हैं ये ?

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्टेडियम (Noida Stadium) में डेढ़ फुट के बाबा (One and half foot baba) इन दिनों आकर्षण का केंद्र (Center of attraction) बने हुए हैं. उन्हें देखने लोगों की भारी भीड़ लगी रहती है.

Published by DARSHNA DEEP

One and a half foot Baba in Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्टेडियम में डेढ़ फुट के बाबा काफी सुर्खियों में है. करीब 18 इंच यानी डेढ़ फुट के ये बाबा अपनी शारीरिक बनावट की वजह से मेला देखने आए थे लेकिन इस दौरान उन्होंने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. जानइए क्या है बाबा की अजब-गजब कहानी. 

अद्भुत लचीलापन और शारीरिक समस्या

बाबा के एक हाथ और एक पैर में हड्डियां नहीं हैं. इस अनोखी शारीरिक बनावट की वजह से बाबा अपने हाथ और पैर को इस तरह से मोड़ लेते हैं, जैसे कोई व्यक्ति रस्सी या फिर कपड़ा निचोड़ रहा हो. इतना ही नहीं, बाबा के इस प्रदर्शन को देखने के लिए दर्शकों से 20 रुपये का टिकट भी लिया जाता है. 

Related Post

बाबा का जीवन और सफर

बाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका जन्म लगभग 50 साल पहले उत्तराखंड के हरिद्वार में हुआ था. बचपन से ही उनके एक हाथ और एक पैर में हड्डियां नहीं थीं, और तमाम डॉक्टरी इलाज के बावजूद भी उनकी यह समस्या ठीक नहीं हो पाई, न ही उनका कद बढ़ पाया. हालांकि, उनके परिवार में उनके एक भाई को भी यही शारीरिक समस्या की परेशानी है.  उन्होंने  आगे बताया कि उनके पिता का निधन हो चुका है, और उनकी मां और बहन उनके साथ रहती हैं. बाबा के मुताबिक, जब वे अपनी मां के गर्भ में थे, तब उनकी मां के पेट में एक खास तरह की गैस बन गई थी, जिससे उन्हें यह परेशानी हुई. 

बाबा ने कैसे तय किया मेले का सफर

बाबा पिछले 23 सालों से देश के विभिन्न शहरों में लगने वाले मेलों में जाते रहते हैं. लखनऊ, पटना, नोएडा और जयपुर जैसे शहरों के मेलों में उन्होंने प्रदर्शन किया है. परिवार वाले उन्हें बचपन से ही ‘बाबा’ कहकर बुलाते थे, और अब यही उनका नाम बन गया है. इस तरह, नोएडा के सेक्टर-21ए में आयोजित इस मेले में वे न सिर्फ अपनी अनोखी शारीरिक स्थिति से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं, बल्कि अपनी आजीविका भी चला रहे हैं. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026