तीसरी शादी करने जा रही थी पत्नी! पति को पता चला तो उड़ गए होश, कानपुर से चौंकाने वाला मामला!

Uttar Pradesh Crime News: शांति और बाबूराम ने 2018 में दूसरी शादी की थी. दोनों के तीन बच्‍चे हैं. दो महीने से शांति घाटमपुर में रहने वाले एक युवक से फोन पर बातें करने लगी थी. क्या है पूरा मामला?

Published by Mohammad Nematullah

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है. एक पति ने पहले अपनी पत्नी को मारा फिर खुद भी आत्महत्या कर ली. पति को अपनी पत्नी के किसी और से शादी करने की योजना का पता चल गया था. जब उसने उसे मना करने की कोशिश की तो पत्नी ने इनकार कर दिया. आरोप है कि पति ने रात में अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली.

जानकारी के अनुसार, कानपुर के बंबुरिहा गांव के रहने वाले बाबूराम की पत्नी शांति एक युवक से बात करती थी. पति के बार-बार टोकने के बावजूद शांति बात करती रही. रविवार रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ. अगली सुबह बच्चों ने अपनी मां को जमीन पर पड़ा हुआ पाया और पिता को छत की बल्ली से लटका देखा. ये देखकर उनकी चीख पुकार मच गई.

क्या है पूरा मामला?

बाबूराम गौतम की पहली शादी 2009 में शाहपुर निवासी ननकी से हुई थी. उनकी दो बेटियां हुईं. कुछ समय बाद पारिवारिक कलह शुरू हो गई. इसी वजह से लगभग 9 साल पहले छोड़कर चली गईं. इसके बाद बाबूराम ने 2018 में महाराजपुर के सरसूल निवासी शांति से दूसरी शादी कर ली. इस शादी से उनके तीन बच्चे हुएय हालांकि यह रिश्ता भी कुछ ही समय बाद टूट गया. परिवार के मुताबिक, शांति पिछले दो महीने से लगातार किसी अनजान आदमी से बात कर रही थी. जब बाबूराम ने माना किया, तो उसकी पत्नी ने साफ कह दिया. ‘मैं तुमसे नहीं, अब उससे शादी करूंगी. यह सुनकर बाबूराम आगबबूला और रविवार रात दोनों के बीच झगड़ा हो गया. आरोप है कि पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद भी जान दे दी.

Related Post

तीसरी शादी की धमकी बनी मौत की वजह

बताया जा रहा है कि शांति जिस युवक के संपर्क में थी. वह घाटमपुर का रहने वाला था. दोनों इतने करीब आ गए थे कि जल्द ही शादी करने की योजना बना रहा रहा था. बाबूराम ने जब ये सुना तो उसने गुस्से में पत्नी को कहा कि वाे पहली पत्नी को छोड़कर आया और तीन बच्चों का पिता है, ऐसे तुम अब तीसरी शादी की बात कर रही हो. दावा है कि पत्नी ने इसके जवाब में कहा कि “हां, मैं करूंगी तीसरी शादी”. बता दें कि बाबूराम की ये दूसरी शादी थी. वहीं उसकी पत्नी अब तीसरी शादी करने की तैयारी में थी.

पुलिस ने क्या कहा

एसीपी अभिषेक पांडे ने पुष्टि की कि सोमवार सुबह 112 पर एक कॉल आई जिसमें महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली. घटनास्थल पर पहुंचने पर महिला के गले पर निशान पाए गए और पुरुष फंदे से लटका हुआ मिला. पुलिस परिजन और ग्रामीण से पूछताछ कर रही है. एसीपी ने बताया कि ज़ब्त किए गए मोबाइल फ़ोन की कॉल डिटेल से ही सच्चाई और घटनाक्रम का सही पता चल पाएगा.

हमारे साथ करता है बदतमीजी और मारपीट, CJI पर हमला करने वाले वकील को लेकर हुआ नया खुलासा

Mohammad Nematullah

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026