Uttar Pradesh: रामपुर में फायरिंग से दहशत का माहौल; गुरुद्वारे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, लाठी-डंडे चलने से कई जख्मी

Uttar Pradesh: बिलासपुर के पसियापुर गुरुद्वारे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. कब्जे को लेकर विवाद में मारपीट और फायरिंग में कई लोग घायल हो गए.

Published by Mohammad Nematullah

Chhattisgarh News: उत्तरप्रदेश के बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पसियापुर स्थित एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह नवाबगंज में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ. जब गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद आपस में मारपीट हो गई उसके बाद लोगों के द्वारा ये आरोप है कि लाठी-डंडे चलने के साथ ही कई राउंड फायरिंग भी हुई. फायरिंग  होने के वजह से इसमें कई लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया.

मिली जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि, ट्रस्टी सतनाम कौर के पक्ष के लोग गुरुद्वारे में पहुंचे और वहां पहले से सेवा कर रहे बाबा गुरमीत सिंह के पक्ष के लोगों को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे. विरोध करने पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई.

मौके पर पहुंची पुलिस टीम

फिर लाठी-डंडे चलने से निर्मल सिंह, मंगा सिंह, बाबा राम सिंह और गुरमेल सिंह घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर कोतवाली के एसडीएम अरुण कुमार, सीओ रविंद्र प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच किया. पुलिस ने बाबा गुरमीत सिंह के पक्ष के लोगों को गुरुद्वारे के बाहर ही रोक दिया.

Related Post

विरोध किया

इस पर उन्होंने विरोध जताया और पुलिस-प्रशासन पर दूसरे पक्ष को जगह पर कब्ज़ा करने देने का आरोप लगाया. इसके बाद उन्होंने पूरे जोर सोर से गुरुद्वारे के बाहर धरना और नारेबाजी शुरू कर दी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र जिले भर के थानों से पूरा पुलिस बल को बुला लिया गया उसके बाद मामले को शांत करने की पूरी कोशिश की लेकिन माहौल में कोई बदलाव नहीं आया. उसके बाद डीएम और एसपी भी घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर एक पेट्रोल पंप पर डेरा डाले हुए हैं. पूरे इलाके में तनाव का माहौल है.

क्या नेपाल में जाएगी सुशीला कार्की की भी कुर्सी? इन 3 बड़ी वजहों से Gen-Z ने फिर शुरू किया प्रदर्शन

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026