Home > उत्तर प्रदेश > पत्नी ने मॉल में पकड़ा पति को गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग करते, फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा; देखें Video

पत्नी ने मॉल में पकड़ा पति को गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग करते, फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा; देखें Video

wife catch husband girlfriend: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज में सिविल लाइन रोड पर सिटीकार्ट शॉपिंग मॉल में शनिवार शाम करीब 3 बजे अफरा-तफरी मच गई. चश्मदीदों के मुताबिक एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग कर रहा था, तभी उसकी पत्नी आ गई.

By: Mohammad Nematullah | Published: February 10, 2026 6:38:57 PM IST



wife catch husband girlfriend: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज में सिविल लाइन रोड पर सिटीकार्ट शॉपिंग मॉल में शनिवार शाम करीब 3 बजे अफरा-तफरी मच गई. चश्मदीदों के मुताबिक एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग कर रहा था, तभी उसकी पत्नी आ गई. पहले दोनों में तीखी बहस हुई, फिर बात हाथापाई में बदल गई.

पत्नी और गर्लफ्रेंड आमने-सामने

जैसे ही पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखा, वह अपना आपा खो बैठी और दोनों महिलाओं के बीच बाल खींचने, थप्पड़ मारने और धक्का-मुक्की होने लगी. अफरा-तफरी के बीच युवक मौके से भाग गया, जबकि दोनों महिलाएं काफी देर तक लड़ती रहीं है.

लोग वीडियो बनाते रहे

झगड़े के दौरान मॉल में मौजूद कई लोग तमाशबीन बने रहे और अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाते रहे है. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर हमला कर रही है. एक महिला के हाथ पर चोट के निशान भी दिख रहे है. बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान किसी ने काटा भी है, हालांकि इसकी ऑफिशियली पुष्टि नहीं हुई है. मॉल मैनेजमेंट ने स्थिति को संभाला था.

स्थिति बिगड़ती देख मॉल के स्टाफ और कस्टमर्स ने किसी तरह दोनों महिलाओं को अलग किया है. मॉल मैनेजर के मुताबिक, दोनों को बाहर निकाला गया है. जिसके बाद स्थिति शांत हुई है. बताया जा रहा है कि यह घटना रॉबर्ट्सगंज पुलिस स्टेशन एरिया में हुई है.

Advertisement