‘मुसलमानों और AMU…’, दिल्ली ब्लास्ट पर ये क्या बोल गए योगी के मंत्री रघुराज सिंह?

UP Minister Raghuraj Singh on Delhi Blast: दिल्ली धमाके को लेकर एक सवाल का जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह ने विवादित बयान दिया है. जिसको लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है.

Published by Sohail Rahman

UP Minister Raghuraj Singh on Delhi Blast: दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद अब इस पर बयानों का दौर शुरू हो गया है. उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने मुस्लिम समुदाय पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना आतंकवादियों से कर दी है. वो यही नहीं रुके. आगे अपनी बात रखते हुए उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) को आतंकवादियों का अड्डा तक बता दिया. मंत्री ने कहा कि जितने भी आतंकवादी है सभी मस्जिद और मदरसे से निकले हैं. इसलिए मस्जिद और मदरसे दोनों को बंद कर देना चाहिए. जो जितना पढ़ा हुआ मुसलमान है वो उतना ही बड़ा आतंकवादी है.

दिल्ली धमाके पर मंत्री रघुराज सिंह ने दिया विवादित बयान (Minister Raghuraj Singh gave a controversial statement on the Delhi blasts)

भाजपा नेता और राज्य सरकार में राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने मंगलवार को मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान जब उनसे दिल्ली धमाके को लेकर एक सवाल पूछा गया तो उसका जवाब देते हुए मंत्री जी ने कहा कि आज तक पकड़े गए सभी आतंकवादी मदरसों या मस्जिदों से आए हैं. इसलिए मदरसों और मस्जिदों को तुरंत बंद कर देना चाहिए ताकि आतंकवाद को सांप के फन की तरह सिर कुचल दिया जाए. आगे उन्होंने यहां तक कह दिया कि दिल्ली धमाके का किसी भी मौलवी या धर्मगुरु ने विरोध नहीं किया, जिससे साबित होता है कि वे इन लोगों के साथी है.

यूपी के मंत्री ने आगे कहा कि जितना पढ़ा लिखा मुसलमान है उतना ही पढ़ा लिखा आतंकवादी है. ओसामा बिन लादेन के पास बी.टेक  और एम.टेक की डिग्री थी और उसने अमेरिका पर हमला किया था. ये लोग राक्षसों के वंशज हैं.

Related Post

यह भी पढ़ें :- 

उधर विपक्ष कर रहा विरोध, इधर CM Yogi ने भरा SIR का फॉर्म; चुनाव से पहले UP में बड़ा खेला

AMU की होनी चाहिए जांच (AMU should be investigated)

रघुराज सिंह ने आगे कहा कि एएमयू की भी जांच होनी चाहिए क्योंकि यहां से बड़े-बड़े, बुरहान वानी जैसे आतंकवादी निकले हैं. देश में कोई अल्पसंख्यक संस्थान नहीं होना चाहिए. जैसे सभी लोग पढ़ते हैं वैसे ही इन लोगों को भी पढ़ना चाहिए. इन लोगों को भी बाकियों की तरह पढ़ाई करनी चाहिए. क्योंकि ये अल्पसंख्यकों के नाम पर अत्याचार, बलात्कार और व्यभिचार करते हैं. मस्जिदों पर ताले लगा देने चाहिए. मदरसे पूरी तरह बंद कर देने चाहिए. क्योंकि यह हिंदुओं का देश है. इन अत्याचारियों ने हमें लूटा है. 

यह भी पढ़ें :- 

Delhi blast : अल-फलाह यूनिवर्सिटी के बाद, जांच एजेंसियों का फोकस इस मेडिकल कॉलेज पर; निकाली जा रही डॉक्टरों की कुंडली

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

बलरामपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध शिकार में 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Balrampur illegal hunting: बलरामपुर के धमनी वन क्षेत्र में अवैध शिकार का खुलासा करते हुए…

April 20, 2026

Maihar Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो युवकों को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Maihar Accident: मैहर के बदेरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो…

April 20, 2026

Aurangabad News: खुशियां मातम में बदलीं, तिलक से पहले करंट लगने से गई युवक की जान; परिवार में मची चीख-पुकार

Tilak ceremony tragedy: परिजनों के अनुसार सुबह रितेश जल्दी उठकर तैयारियों में जुट गया था.…

April 20, 2026

Dhamtari IPL betting case: आईपीएल सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल समेत 1.20 लाख का सामान जब्त

Dhamtari IPL betting case: धमतरी पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार…

April 20, 2026

Mathura News: यमुना में सख्ती! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चलेगी नाव, लाइफ जैकेट अब हुई अनिवार्य

Mathura News: यमुना में सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं, अब बिना…

April 20, 2026

GPM Water Crisis: जल संकट के बीच बड़ा प्रशासन का बड़ा फैसला, नलकूप खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध; आदेश जारी

borewell drilling ban Chhattisgarh: कलेक्टर द्वारा नलकूप खनन हेतु अनुमति प्रदान करने के लिए अतिरिक्त…

April 20, 2026