Unnao Rape Case: कुलदीप सेंगर की उम्रकैद की सजा को सस्पेंड होने पर बेटी का बड़ा दावा, ‘…तो उन्हें फांसी की सजा देनी चाहिए’

Unnao Rape Case Update: सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को सस्पेंड किए जाने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है. SC के फैसले के बाद कुलदीप सेंगर की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने बड़ा दावा किया है.

Published by Hasnain Alam

Unnao Rape Case News: उत्तर प्रदेश का उन्नाव रेप केस एक बार फिर चर्चा में है. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को सस्पेंड कर दिया गया था. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कुलदीप सेंगर की बेटी सामने आई है. सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर ने दावा किया है कि उनके पिता निर्दोष हैं और उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया.

ऐश्वर्या सेंगर ने कहा कि अगर मेरे पिता ने आंख उठाकर भी देखा हो तो उन्हें फांसी की सजा देनी चाहिए. कोई सबूत दिखा दे कि मेरे पिता ने आंख उठाकर भी देखा है, तो फांसी की सजा दीजिए. उन्होंने दावा किया है कि पीड़िता ने घटना के समय को बार-बार बदला है. सीबीआई ने सीडीआर भी निकाला है, जिसमें साबित होता है कि मेरे पिता घटनास्थल पर नहीं थे. सारे सबूत और डॉक्यूमेंट्स मौजूद हैं.

सभी पीड़िता का पक्ष देख रहे हैं- ऐश्वर्या सेंगर

कुलदीप सेंगर की बेटी ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक अलग जंग छिड़ी हुई है. सभी पीड़िता का पक्ष देख रहे हैं, लेकिन हमारा पक्ष कोई नहीं देख रहा है. उन्होंने हाईकोर्ट के फैसले पर कहा कि बीते आठ साल में एक ऐसा पल आया था, जब हमें राहत मिली. हाईकोर्ट ने कानूनी बिंदुओं पर फैसला दिया था, वहां भी सारे बिंदुओं पर चर्चा हुई. हमें कोर्ट पर भरोसा है. उन्होंने अपील की है कि सिर्फ लोगों की भावनाएं एक पक्ष की ओर क्यों हैं.

Related Post

साथ ही उन्होंने पीड़िता के उस बयान का खंडन किया, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कुलदीप सेंगर के परिवार से जान को खतरा है. उन्होंने कहा कि पीड़िता सिर्फ कहानियां बना रही हैं, जबकि वह सीआरपीएफ की सुरक्षा में हैं. वे नहीं चाहते कि मेरे पिता वापस आएं, लेकिन हम कभी उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाएंगे.

‘मेरे पिता को बीजेपी में होने का खामियाजा भुगतना पड़ा’

इसके अलावा ऐश्वर्या ने कहा- “मैं बिल्कुल मानती हूं कि मेरे पिता को बीजेपी में होने का खामियाजा भुगतना पड़ा. हम लोग सामान्य हैं. पीड़िता के परिवार के लोग भी पावरफुल हैं. हम लोग एक गांव से हैं. उनके चाचा हिस्ट्रीशीटर हैं, जो 2010 में मेरे चाचा पर जानलेवा हमला कर फरार हो गए थे. 16 साल बाद लौटकर आए और प्रधानी के चुनाव को लेकर अनबन शुरू हुई. बदला लेने के लिए यह सब किया गया.”

बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले का लगातार विरोध हो रहा था. पीड़िता से कई नेताओं ने मुलाकात भी की थी. इसके बाद ये मामला कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ था.

Hasnain Alam
Published by Hasnain Alam

Recent Posts

Jalna Truck Accident: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने 12 महिलाओं को कुचला, 8 की मौत

Samruddhi Expressway Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर काम कर रही महिला मजदूरों को…

April 1, 2026

Digambara Jain monks: दिगंबर जैन मुनि कपड़े क्यों नहीं पहनते? जानिए इसके पीछे का आध्यात्मिक कारण

Digambara Jain monks: दिगंबर जैन मुनि कपड़े नहीं पहनते क्योंकि यह उनके लिए पूर्ण त्याग, अपरिग्रह,…

April 1, 2026

Property Rule Change: छोटे खरीदारों को राहत, PAN सीमा हुई दोगुनी; यहां जानें सारी डिटेल्स

Real estate rule change India 2026: अब सरकार ने PAN कार्ड की अनिवार्यता की सीमा…

April 1, 2026

Rajendra Bharti case: बैंक घोटाले में फंसे दतिया के कांग्रेस विधायक, राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार

Rajendra Bharti case:  मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली की…

April 1, 2026

ईरान के आगे ट्रंप ने टेके घुटने, फेल हो गए सारे प्लान! जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा यूटर्न

Iran-US War: 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला…

April 1, 2026

ओवैसी का बंगाल में दमदार आगाज! मुर्शिदाबाद में कर दिया बड़ा एलान; क्या बिगड़ेगा TMC-BJP का खेल?

West Bengal Election 2026: मुर्शिदाबाद में आयोजित एक बड़ी जनसभा में AIMIM प्रमुख ओवैसी ने…

April 1, 2026