आस्था भी, ऐश भी! सतुआ बाबा की 2 करोड़ की कार ने मचाया मेले में तहलका; लग्जरी लाइफ देख उड़ जाएंगे होश!

Who Is Satua Baba: प्रयागराज में इस समय माघ मेला चल रहा है. मेले में साधु संतों का शाही अंदाज भी देखने को मिल रहा है. इस बीच संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा खूब चर्चाओं में हैं. उनकी लग्जरी कार काफिले में 3 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की पोर्श कार शामिल हुई है.

Published by Preeti Rajput

Who Is Satua Baba: उत्तर-प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेला का उत्साह देखने को मिल रहा है. जिसमें हर दिन हजारों साधु-संत और श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. इस मेले में कई संत और महात्मा भी आए हुए हैं. इनमें से कुछ सांसारिक माया से दूर हैं. जिनके ठाठ-बाठ किसी करोड़पति से कम नहीं है. इस बीच संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा काफी सुर्खियां बटोर रही है. 

सतुआ बाबा की लग्जरी कार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सतुआ बाबा के पास कई लग्जरी गाड़ियों का काफिला है. उनके पास डिफेंडर समेत कई अन्य करोड़ों की गाड़ियां हैं. इस बीच उनके लग्जरी काफिले काफिले में Porsche कार शामिल हो गई है. इस कार की कीमत 3 करोड़ से अधिक है. सतुआ बाबा ने माघ मेला शिविर में इस कार की पूरे विधि-विधान से पूजा की है. इस दौरान उनके साथ अन्य साधु-संत भी मौजूद थे. वहीं, कई लोगों ने उन्हें माला पहनाकर उनका आदर सत्कार किया. उनकी कार मेले में चर्चा का विषय बन गई है. वहीं कार पूजन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 

Related Post

कौन हैं संतोष तिवारी?

सतुआ बाबा का असली नाम संतोष तिवारी है. वह उत्तर-प्रदेश के ललितपुर के रहने वाले हैं. आध्यात्म की खोज में उन्होंने महज 11 साल की उम्र में अपना घर और परिवार छोड़ दिया था. वह वाराणसी की प्रसिद्ध ‘विष्णु स्वामी संप्रदाय’ के जानकार हैं. साल 2012 में  पीठाधीश्वर के ब्रह्मलीन होने के बाद, संतोष दास इस पीठ को 57वां आचार्य नियुक्त किया गया. हाल ही में महाकुंभ 2025 के दौरान उन्हें ‘जगद्गुरु’ की उपाधि भी दी गई. 

कई संतों के पास महाकुंभ

जनवरी 2025 महाकुंभ प्रयागराज में संतों का जलवा देखने को मिला. ज्यादातर संत अपनी लग्जरी कारों से महाकुंभ आए हुए थे.  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद के पास दो रॉल्य रॉयस 20 करोड़ की गाड़ी है. इसके अलावा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद स्वामी के पास वैनिटी वैन है. वहीं तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाकुंभ में करीब 50 लाख की ऑडी कार से पहुंचे थे. 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Jabalpur Bank Security Meeting: जबलपुर में बैंक सुरक्षा पर मंथन, अधिकारियों के साथ बनाई गई रणनीति; हाई अलर्ट पर प्रशासन

Jabalpur Bank Security Meeting: बैंक सुरक्षा को लेकर जबलपुर में हाई-लेवल मीटिंग की गई. जिसमें…

April 18, 2026

Raebareli news: पति से विवाद के बाद विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

Raebareli news: रायबरेली के लालगंज में पति से विवाद के बाद एक विवाहिता की संदिग्ध…

April 18, 2026

Saharanpur Crime: सहारनपुर में झाड़-फूंक के बहाने मस्जिद ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाया, बेहोशी में किया दुष्कर्म

Saharanpur Crime: सहारनपुर में एक महिला ने झाड़-फूंक के बहाने ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाने और…

April 18, 2026

Chhattisgarh News: कुरूद शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, विरोध के आगे झुका प्रशासन; बीईओ सीके साहू की छुट्टी

Kurud Education Department Update: कुरूद शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है. शिक्षकों के…

April 18, 2026

Bareilly police: बरेली में कानून-व्यवस्था पर सख्ती,अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Bareilly police meeting: बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने कानून-व्यवस्था को सख्त करने के लिए…

April 18, 2026