5वां निकाह करने जा रहा था पिता, उससे पहले ही कर दिया कांड ! बांदा का सनसनीखेज मामला

उत्तर प्रदेश के बांदा से बेहद की चौंकाने वाला मामला (Shocking Incident) सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपनी ही पिता को (Son killed his own father) गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. आखिर क्या है इस हत्याकांड के पीछे की वजह इस पूरी खबर में पढ़िए.

Published by DARSHNA DEEP

Shocking Incident from Banda: उत्तर प्रदेश के बांदा से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने संपत्ति विवाद और पिता की पांचवीं शादी के डर से अपने ही पिता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. यह चौंकाने वाली घटना बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के हड़हा गांव की है. जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले यानी 27  सितंबर की रात मंसूर खान नाम के युवक ने अपनी ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. हैरान करने वाली बात यह है कि हत्याकांड की FIR मृतक के बेटे मासूक खान ने ही दर्ज कराई थी. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से देखते हुए आगे की कार्रवाई की शुरू कर दी है. 

पांचवीं शादी और 6 बीघा जमीन बनी हत्या की वजह

पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया. पुलिस के पूछताछ करने पर आरोपी मासूक खान ने स्वीकार किया कि उसी ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या की है. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसके दादा ने 6 बीघा कीमती जमीन उसके नाम कर दी थी, और पिता ने वादा किया था कि वे मरने से पहले अपनी जमीन भी उसके ही नाम करेंगे. हालांकि, पिता संपत्ति बेटे के नाम नहीं कर रहे थे. इसी बीच, आरोपी के सहयोगी इकबाल हुसैन ने उसे भड़काया कि उसका पिता अब पांचवीं शादी करने जा रहा है और वह सारी संपत्ति उस नई पत्नी के नाम कर देगा. इसी बात से नाराज होकर मासूक खान ने गोली मारकर हत्या कर दी है. 

Related Post

आरोपी बेटा और उसके साथी की हुई गिरफ्तारी

डीएसपी कृष्णकांत त्रिपाठी ने इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बेटे ने संपत्ति के लिए ही अपने पिता की हत्या की है.आरोपी  ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है.  पुलिस ने आरोपी  मासूक खान और उसके सहयोगी इकबाल हुसैन दोनों को गिरफ्तार आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026