छात्रों ने मौलवी से ऐसा लिया पिटाई का बदला, देखकर सबके उड़ गए होश

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांगनौली गांव (Gannauli Village) में एक मस्जिद में हुए ट्रिपल मर्डर (Triple Murder) का खुलासा पुलिस ने 6 घंटे में कर दिया. मौलवी की पत्नी और दो बेटियों की हत्या दो नाबालिग छात्रों ने की थी, जिन्हें मौलवी ने हाल ही में पिटाई की थी.

Published by DARSHNA DEEP

Baghpat Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत के गांगनौली गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को स्तब्ध करके रख दिया है. दरअसल,  मौलवी इब्राहीम की पत्नी इसराना और उनकी दो मासूम बेटियां, सोफिया और सुम्या की सोते समय निर्मम हत्या कर दी गई है. इस दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा पुलिस ने केवल 6 घंटे में कर दिया. पुलिस की कार्रवाई में पता चला कि मौलवी से पिटाई का बदला लेने के लिए दो नाबालिग छात्रों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था. 

मौलवी ने की थी छात्रों की पिटाई:

गांगनौली मस्जिद के मौलवी इब्राहीम ने हाल ही में दो नाबालिग छात्रों की पिटाई की थी. जिसके बाद इस घटना से नाराज़ दोनों नाबालिग छात्रों ने खौफनाक साजिश को अंजाम देने की ठानी. बदले की आग में उन्होंने सोते समय मौलवी के परिवार पर छुरी और हथौड़े से वार कर हमला कर दिया. जिसमें दोनों बेटियों समेत उनकी पत्नी मौके पर ही मौत हो गई.  वारदात के बाद एक चारपाई पर दो बच्चियों के शव और फर्श पर पत्नी का शव पड़ा मिला, जिससे पूरे कमरे में खून ही खून फैल गया था

Related Post

डीआईजी और  एडिशनल एसपी ने लिया जायजा:

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसपी सूरज राय, एडिशनल एसपी और सीओ ने वारदात की जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया.  एसपी बागपत सूरज राय ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रिपल मर्डर के खुलासे के लिए सात टीमों का गठन किया गया है. फील्ड यूनिट ने फिंगरप्रिंट और डीएनए साक्ष्य जुटा लिए हैं. पुलिस की टीमों ने फुटेज और संदिग्धों पर गहनता से काम कर केवल 6 घंटे में दो नाबालिग बाल अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

दोनों नाबालिगों ने अपना अपराध किया कबूल:

पुलिस की सख्ती से पूछताछ करने के बाद दोनों नाबालिगों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. उन्होंने पूछताछ में बताया कि मौलवी अक्सर उनकी पिटाई करता था, जिससे नाराज़ होकर उन्होंने गुस्से में आकर इस हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया. तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा और छुरी भी मौके से बरामद कर लिया है. पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायक के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल. इस पूरे घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026