Raebareli: तेज रफ्तार कार ने छीनी 4 बेटियों की सांसें, कुचल कर निकल गया ड्राइवर, 4 लड़कियां हुईं घायल

Road Accident: रायबरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया है. दरअसल, रायबरेली जिले में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने आठ लोगों को बुरी तरह टक्कर मार दी, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई है.

Published by Heena Khan

Road Accident: रायबरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया है. दरअसल, रायबरेली जिले में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने आठ लोगों को बुरी तरह टक्कर मार दी, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने इस बात लो जानकारी दी है कि यह हादसा जगतपुर पुलिस थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर जनौली गांव के पास तब हुआ, जब कोडर गांव के निवासी चुली गांव में आयोजित सामुदायिक भोज से लौट रहे थे.

4 लड़कियों ने तोड़ा दम

पुलिस का कहना है कि ये लोग एक्सप्रेसवे से होकर गुजर रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें बुरी तरह टक्कर मार दी. पुलिस ने जानकारी दी है कि हिमांशी (23) और शालिनी (22) नाम की दो लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रश्मी (14) और आसमा (22) ने बाद में दम तोड़ दिया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस हादसे में रिया पटेल (14), प्रिया पटेल (12), साधना (नौ), मीना (22) और रेशमा (14) घायल हुई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. पुलिस ने जानकारी दी है कि हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.

Bihar News: श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज क्यों? अनिरुद्धाचार्य की कथा में बवाल, बच्चों से बिछड़ीं माएं

Related Post

कैसे हुआ हादसा ?

पुलिस अधीक्षक ने इस बात की भी जानकारी दी है कि, यह दुर्घटना निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार के कारण हुई. चार लोगों की मौत हो गई है और चार अन्य घायल हो गए हैं. वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं. रायबरेली सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि जगतपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें कुछ युवतियां पैदल गंगा एक्सप्रेसवे पर जा रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे इस घटना में चार की मृत्यु हो गई है. घायलों का जिला अस्पताल और सीएचसी में इलाज चल रहा है.

Anushka Yadav Daughter: क्या अनुष्का ने दिया तेज प्रताप की बेटी को जन्म? आ गया यादव जी का रिएक्शन, जानें क्या बोले ?

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

IPL 2026: 13 शहरों में 70 मैच, BCCI ने किया आईपीएल के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, देखें लिस्ट

TATA IPL 2026 second phase schedule: क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने TATA इंडियन प्रीमियर लीग…

March 26, 2026

Petrol Price Hike: नायरा प्राइवेट कंपनी ने बढ़ा दिए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमते

Petrol Price Rate Today: ईरान-ईजराइल में चल रहे वॉर का असर कहीं-न कहीं भारत में…

March 26, 2026

UP SI ASI result 2026 Out: यूपी एसआई एएसआई रिजल्ट 2026 घोषित, यहां चेक करें चयनित उम्मीदवारों की सूची

UP SI ASI result 2026 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने…

March 26, 2026

ROCO फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लें डेट

India Cricket Schedule 2026-27: किक्रेट लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है कि BCCI ने…

March 26, 2026

Medicine Price Hike: आम आदमी की जेब पर पड़ा भार, बढ़ गए इन 1000 दवाओं के दाम, जानें वजह

Medicine Price Hike: सरकार ने 1 अप्रैल से जरूरी दवाओं की कीमतों में 0.6% बढ़ोतरी…

March 26, 2026