Noida International Airport: लाखों लोगों का इंतजार अब खत्म हो गया है. जेवर अब एक नया इतिहास रचने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, सुबह करीब साढ़े 11 बजे नोए़डा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण करने वाले हैं. एयरपोर्ट के अलावा वह कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण और विमानों की मरम्मत के लिए बनने वाला एमआरओ सेंटर का शिलान्यास भी आज किया जाने वाला है. हालांकि, अभी यहां से फिलहाल कोई उड़ान नहीं शुरु होगाी. शिलान्यास के बाद यहां पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे. जिसके लिए तीन बड़े पंडाल लगाए गए हैं. जनसभा में दो लाख लोगों के आने की संभावना जताई गई है.
दिन में ही होंगी उड़ानें
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरुआत में केवल दिन में ही उड़ानें भरी जाएंगी. पहले घरेलू और कार्गो सेवा ही चालू की जाएगी. इंटरनेशनल उड़ानें शुरू होने में फिलहाल कुछ महीने लग सकते हैं. यहां से चंड़ीगढ़, हैदराबाद,बेंगलुरु चेन्नै, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर और अयोध्या आदि शहरों की सेवाएं मिलेंगी. एक दिन में करीब 65 फ्लाइटों का संचालन किया जाएगा. इस रनवे पर एक घंटे के भीतर 30 फ्लाइट के टेकऑफ और लैंडिग की क्षमता है. फिलहाल इस एयरपोर्ट पर इंडिगो, एवर इंडिया एक्सप्रेस और आकासा एयरलाइंस सेवा मिलेगी.
सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, सुबह कीब 11:30 बजे टर्मिनल भवन का निरीक्षण करने वाले हैं. दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगे अदित्यनाथ, सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के मंत्री राम मोहन नायडू शामिल होंगे. पहले चरण में 11,200 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं.
Today Weather: मौसम का कहर! 48 घंटों में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया अलर्ट
क्या है एयरपोर्ट पर खासियत?
- 11 सिक्यॉरिटी कंट्रोल लेन. जिसमें नौ डोमेस्टिक और दो इंटरनेशनल शामिल है.
- 138000 वर्ग मीटर में टर्मिनल बिल्डिंग एरिया.
- 38 मीटर ऊंचा एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर
- 28 एयरक्राफ्ट स्टैंड
- 3900 मीटर लंबा रनवे
कब से शुरू होगा संचालन?
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शुभारंभ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. लेकिन इसा संचालन जून तक शुरू होने की उम्मीद है. ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्यॉरिटी (बकास) की तरफ से सुरक्षा प्लान का अप्रूवल अभी बाकी है. इस अप्रूवल के बाद ही टिकट बुकिंग शुरू होगी. विमान सेवा शुरू करने के लिए इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस आकासा एयरलाइंस के साथ अनुबंध तय किया गया है. हालांकि अभी टिकट बुकिंग शुरू नहीं हुई है.