धड़ से गर्दन और हाथ गायब…नोएडा के नाले में मिली महिला की नग्न लाश; हालत देख पुलिस का भी सिर चकराया

Noida Dead body in Drain: गुरुवार को नोएडा पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में सेक्टर-82 कट के पास नाले में एक महिला का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला. बताया गया है कि शव अचेत अवस्था में था. गर्दन गायब थी और दोनों हाथ भी गायब थे.

Published by Heena Khan

Noida Crime News: नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानने के बाद आपका दिल दहल उठेगा. दरअसल, यहां एक महिला का नग्न शव नाले में मिला, जिसके दोनों हाथ और गर्दन गायब थे. आपकी जानकारी के लिए बता दें जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस फिलहाल महिला की पहचान करने की कोशिश में लगी है.

जानिए पूरा मामला

दरअसल, गुरुवार को नोएडा पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में सेक्टर-82 कट के पास नाले में एक महिला का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला. बताया गया है कि शव अचेत अवस्था में था. गर्दन गायब थी और दोनों हाथ भी गायब थे. इसके अलावा, महिला पूरी तरह से निर्वस्त्र थी. उसके शरीर पर केवल पायलें ही मिलीं. वहीं अब पुलिस महिला के कटे हुए शरीर के अंगों की तलाश कर रही है. आसपास के इलाके में तलाशी जारी है और शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच भी शुरू हो गई है. 

आ गए रजाइयों में गुजारने वाले दिन! Delhi-NCR में पड़ रही कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

Related Post

जांच में जुटी पुलिस

वहीं पुलिस का कहना ​​है कि किसी ने रात में महिला का सिर और हाथ कटा हुआ शव नाले में फेंक दिया होगा. जिस सड़क पर नाला है, वहाँ ज़्यादा भीड़-भाड़ नहीं होती. पुलिस मामले की जाँच के लिए आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. स्थानीय निवासियों से भी पूछताछ कर मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है.

Video: मुझसे बड़ा कोई बदमाश नहीं, मैं हिस्ट्रीशीटर हूं…बैठक के दौरान आपस में भिड़े बीजेपी नेता; जमकर हुई कहा-सुनी

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026