Home > उत्तर प्रदेश > Astha Singh: आखिर कौन है ‘छोटी बहन’ और ऋषि? जिनकी वजह से ‘आस्था’ को पहुंची चोट

Astha Singh: आखिर कौन है ‘छोटी बहन’ और ऋषि? जिनकी वजह से ‘आस्था’ को पहुंची चोट

Astha Singh Main Thakur Hoon video: आस्था सिंह का यह भी कहना है कि  अगर वह किसी और जाति की होती तो यह विवाद नहीं होता. अब उनकी जाति की वजह से इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है.

By: JP Yadav | Last Updated: February 10, 2026 2:22:54 PM IST



Astha Singh Main Thakur Hoon video: ‘जाति है कि जाती नहींं’ इस जुमले को दंभ के तौर पर लिया जा सकता और कटाक्ष के तौर पर भी. जाति एक सच्चाई है और इस पर दंभ एक तरह का ‘भ्रम’, इसे मानने वाले लोग भी बहुत हैं. पिछले महीने यूपी के कानपुर में पनकी स्थित प्राइवेट बैंक एचडीएफसी में पब्लिक रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह और उपभोक्ता के बीच विवाद ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. 45 सेकेंड के क्लिप के वायरल होने के बाद आस्था सिंह विवादों में आ गईं. उन पर आरोप लगा कि उन्होंने जाति का दंभ जताते हुए बैंक उपभोक्ता के साथ बहस के दौरान आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि आस्था सिंह का कृत्य और बयान दोनों नैतिकता के दायरे में नहीं आते हैं. वहीं इस मामले के बाद आस्था सिंह ने खुद इस पर सफाई दी है. उनका कहना है कि 45 सेकेंड की क्लिप सिर्फ उन्हें बदनाम करने के लिए वायरल की गई है.

क्या है आस्था सिंह का पक्ष?

‘मैं ठाकुर हूं’ कहकर सोशल मीडिया पर वायरल होने वालीं आस्था सिंह विवाद के बाद दूसरे दिन मीडिया के सामने आईं. आस्था सिंह का कहना है कि उन पर बेवजह का इल्जाम लगाया जा रहा है. अब इस मामले में आस्था सिंह ने 2 किरदारों ऋषि मिश्रा और ऋतु त्रिपाठी की एंट्री करा दी है. आस्था की मानें तो यह पूरा विवाद बैंक की पूर्व कर्मचारी ऋतु त्रिपाठी के पति ऋषि मिश्रा द्वारा दी गई धमकी के बाद शुरू हुआ. इसके बाद वीडियो वायरल हो गया. इसमें आस्था सिंह कहती नजर आ रही हैं- ‘मैं ठाकुर हूं. मेरे साथ ये @#$ मत करना…’

क्यों शुरू हुआ विवाद?

कानपुर के पनकी स्थित HDFC बैंक में ‘मैं ठाकुर हूं’ कहने वाली महिला कर्मचारी आस्था सिंह का कहना है कि विवाद की शुरुआत ऋषि मिश्रा की ओर से की गई. यह कोई कस्टमर विवाद नहीं है. ऋषि मिश्रा एचडीएफसी की पूर्व कर्मचारी ऋतु त्रिपाठी के पति ऋषि मिश्रा है. कहा जा रहा है कि विवाद की शुरुआत ऋषि मिश्रा द्वारा उनकी जाति पूछने से हुई.  आस्था ने बताया कि ऋषि मिश्रा ने उन्हें धमकी देते हुए पूछा- ‘तुम कौन सी जाति की हो जो इतनी अकड़ दिखा रही हो?’ इस पर आस्था का कहना है कि उन्हें बताना पड़ा कि वह ठाकुर हैं. 

टॉयलेट का गेट खोलने के दौरान हुआ था विवाद

आस्था सिंह ने विवाद की जो वजह बताई वह तो और भी हैरान कर देने वाली है. आस्था का कहना है कि 6 जनवरी, 2026 की  सुबह टॉयलेट का गेट खोलने को लेकर आस्था की कहासुनी ऋषि मिश्रा की छोटी बहन से हुई थी. इसके बाद शाम को पूर्व कर्मचारी ऋतु त्रिपाठी अपना रिलीविंग लेटर लेने आईं तो इस दौरान पति ऋषि मिश्रा भी साथ थे. आस्था की मानें तो वह उनके उनके पास आए और बोले- ‘मैं तुम्हारी गर्मी निकाल दूंगा, तुम्हें ज्यादा हेकड़ी है,मैं प्रेस में हूं.’ इसके बाद प्रतिक्रिया में आस्था में ये बातें कहीं.

आस्था का यह भी कहना है कि सोशल मीडिया पर चल रहा 45 सेकेंड के वीडियो  में अधूरी जानकारी है. उन्होंने कहा कि 6 जनवरी की इस घटना का पूरा CCTV फुटेज निकाला जाना चाहिए. अब आस्था का कहना है कि 6 जनवरी, 2025 का पूरा मामला था और विवाद खत्म हो गया था. वहीं, अब जाकर इसे जानबूझ कर वायरल किया गया है.  आस्था का कहना है कि अब वह इस मामले में मानहानि का केस करेंगीं. 

Advertisement