Kundarki Power Cut: 48 घंटे से अंधेरे में गांव! बिजली गुल, पानी के लिए तरसे लोग; ग्रामीणों ने बयां किया अपना दर्द

Power outage impact: बिजली न होने के कारण गांवों में लगे सबमर्सिबल पंप बंद पड़े हैं. ऐसे में लोगों को पीने और घरेलू कामों के लिए पानी के लिए जूझना पड़ रहा है.

Published by Shubahm Srivastava

Kundarki Power Cut: कुंदरकी थाना क्षेत्र में स्थित विद्युत केंद्र जलालपुर खास से जुड़े कई गांवों में पिछले 48 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है.भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.सबसे ज्यादा दिक्कत पानी की हो रही है.

सबमर्सिबल पंप बंद, पानी का संकट गहराया

बिजली न होने के कारण गांवों में लगे सबमर्सिबल पंप बंद पड़े हैं. ऐसे में लोगों को पीने और घरेलू कामों के लिए पानी के लिए जूझना पड़ रहा है. गांवों में कुछ ही हैंडपंप चालू हैं, जिन पर सुबह से ही महिलाओं और बच्चों की लंबी कतारें लग रही हैं. कई ग्रामीण दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं. मवेशियों के लिए भी पानी का संकट गहराता जा रहा है.

स्थानीय व्यापार पर दिख रहा बिजली संकट का असर

बिजली संकट का असर स्थानीय व्यापार पर भी साफ दिखाई दे रहा है. गांव के दुकानदारों का कहना है कि बिजली न होने से फ्रिज बंद पड़े हैं और कोल्ड ड्रिंक लस्सी दही दूध इत्यादि का कारोबार सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है. जिससे बिक्री पूरी तरह प्रभावित हो गई है.ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली बहाल नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

हैंडपंपों पर लगी घंटों की कतार

स्थानीय निवासी बादाम सिंह ने बताया कि दो दिन से बिजली नहीं है, सब मर्सिबल पंप बंद पड़े हैं. हैंडपंपों पर इतनी भीड़ है कि घंटों कतार में लगना पड़ रहा है.घर के काम करना भी मुश्किल हो गया है.मोहम्मद आज़ाद का कहना है कि बच्चों और घर के लिए पानी जुटाना सबसे बड़ी समस्या बन गई है.अधिकतर घरों में समबरसेबिल हैं, घरों में हैंडपंप न होने से लोग पानी को तरस गए हैं.

‘जल्द आपूर्ति बहाल करने की अपील’

यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष फिरासत चौधरी का कहना है कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी परेशानियां जानीं और मौके से ही विद्युत विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात कर जल्द आपूर्ति बहाल करने की अपील की है.

Related Post

‘आंधी के कारण लाइन क्षतिग्रस्त’

एसडीओ विद्युत कुंदरकी अनिल सिंह ने बताया की आंधी के कारण लाइन क्षतिग्रस्त हुई है. विभाग की टीमें लगातार मरम्मत के कार्य में लगी हैं और जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है.

‘घर के काम करना भी मुश्किल हो गया’

दोदिन से बिजली नहीं है, सबमर्सिबल पंप बंद पड़े हैं. हैंडपंपों पर इतनी भीड़ है कि घंटों कतार में लगना पड़ रहा है. घर के काम करना भी मुश्किल हो गया है.
-बादाम सिंह, स्थानीय निवासी.

‘बच्चों और घर के लिए पानी जुटाना सबसे बड़ी समस्या’

बच्चों और घर के लिए पानी जुटाना सबसे बड़ी समस्या बन गई है. अधिकतर घरों में समबरसेबिल हैं, घरों में हैंडपंप न होने से लोग पानी को तरस गए हैं.
-मोहम्मद आज़ाद, स्थानीय निवासी.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

चांदी खरीदते हैं? हर 10 में से 3 लोग हो रहे ठगी का शिकार! जरूर पढ़ें ये खबर

Fake silver Jewellery scam: सर्वे के अनुसार, लगभग हर 10 में से 3 लोगों को…

April 19, 2026

Tamilnadu News: फैक्ट्री ब्लास्ट से दहला तमिलनाडु, 12 मजदूरों की गई जान; CM स्टालिन ने जताया शोक

Tamil Nadu Factory Blast: तमिलानाडु में विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका…

April 19, 2026

7 हफ्ते बाद भी दफन नहीं हुआ अली खामेनेई का शव? मौत के बाद भी रहस्य बरकरार

US-Iran War: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी 2026 को…

April 19, 2026

पैसे मांगे, फिर बहू पर उठाया हाथ; बरेली में महिला ने ससुर के खिलाफ दर्ज कराया केस

Uttar Pradesh News: बरेली में एक महिला ने अपने ससुर पर मारपीट करने और जान…

April 19, 2026

Youth Suicide Bihar News: मां के बाद बेटे की मौत, 19 साल के युवक ने लगाई फांसी! बंद कमरे में मिला शव परिवार सदमे में

Pauthu market suicide case: मृतक की पहचान पौथु बाजार निवासी शिव शंकर साव के पुत्र…

April 19, 2026

Madhya Pradesh: शादी तय करना पड़ा भारी! भांजे ने लाठी-डंडों से मामा को उतारा मौत के घाट

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के रीवा जिले रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज…

April 19, 2026