ग्रेटर नोएडा वेस्ट: चारमूर्ति-गौड़ चौक अंडरपास अब बनेगा आठ लेन का, दोपहिया वाहनों के लिए अलग लेन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) के चारमूर्ति (Charmurti) या गौड़ चौक (Gaur Chauk) पर निर्माणाधीन अंडरपास (Underpass Under Construction) की चौड़ाई बढ़ाने का फैसला लिया गया है. अब छह लेन की जगह आठ लेन (Eight Lanes) का अंडरपास बनाया जाएगा, जिसमें दोपहिया वाहनों के लिए अलग लेन तैयार की जाएगी.

Published by DARSHNA DEEP

Gaur Chowk, Greater Noida West: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चारमूर्ति और  गौड़ चौक पर बनाए जा रहे अंडरपास का आकार अब छह लेन से बढ़ाकर आठ लेन जल्द ही किया जाएगा. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इसके लिए नई योजना तैयार करने की शुरुआत करने जा रही है. तो वहीं, दूसरी तरफ ट्रैफिक बढ़ने की वजह से मौजूदा डिजाइन में बदलाव करना बेहद ही ज़रूरी माना जा रहा है. 

प्रगति पर है अंडरपास निर्माण का कार्य:

जानकारी के मुताबिक, अंडरपास निर्माण का कार्य फिलहाल प्रगति पर है, लेकिन भविष्य की आवश्यकता को देखते हुए इसमें संशोधन करने का फैसला लिया गया है.  जिसके  तहत दो अतिरिक्त लेन जोड़ी जाएंगी, जिनमें से एक लेन दोपहिया वाहनों के लिए अलग होगी.

चारमूर्ति चौक नोएडा एक्सटेंशन का है प्रमुख जंक्शन:

इस पूरा मामले में अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में चारमूर्ति चौक और गौड़ चौक दोनों ही नोएडा एक्सटेंशन के प्रमुख जंक्शन में से एक हैं. जहां से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं. इसके अलावा अधिकारियों ने आगे बताया कि अंडरपास तैयार होने के बाद ही क्षेत्र में जाम की समस्या में कमी देखने को मिलेगी.

Related Post

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के इंजीनियरिंग विभाग ने क्या बताया:

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के इंजीनियरिंग विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल नए डिजाइन पर काम करना शुरू हो गया है और तकनीकी अनुमोदन (Technical Approval) मिलने के बाद ही निर्माण गति में तेजी देखने को मिलेगी. साथ ही उन्होंने आगे कहा कि प्राधिकरण इस परियोजना को समय सीमा के अंदर पूरा करने के लिए ठेकेदार से पुनः समयबद्ध योजना बनाने को कह रहा है. 

स्थानीय निवासियों ने फैसले का किया स्वागत:

स्थानीय निवासियों और रियल एस्टेट डेवलपर्स ने प्राधिकरण के इस फैसले का फिलहाल  जमकर स्वागत किया है. लोगों ने कहा  कि क्षेत्र में लगातार बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या को देखते हुए यह अंडरपास बनाना बेहद ही जरूरी हो गया था.

इसके अलावा इस नई योजना में यह भी विचार किया जा रहा है कि जल निकासी और पैदल पार पथ (Pedestrian Underpass) की सुविधाएं भी बढ़ाई जाएं ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026