Ghaziabad Triple Suicide: आखिर 3 बहनों ने क्यों लगाई 9वें फ्लोर से मौत की छलांग? गाजियाबाद से आया सनसनी भरा मामला; खड़े होंगे रौंगटे

Ghaziabad Triple Suicide | Ghaziabad News in Hindi: यहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने कथित तौर पर अपने माता-पिता के ऑनलाइन गेमिंग पर आपत्ति जताने के बाद 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है.

Published by Heena Khan

Ghaziabad Suicide | Ghaziabad Triple Suicide | Ghaziabad News in Hindi: गाजियाबाद से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानकर आपके रौंगटे खड़े होने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक, यहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने कथित तौर पर अपने माता-पिता के ऑनलाइन गेमिंग पर आपत्ति जताने के बाद 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है. तीनों बेटियों की मौत से परिवार में मातम का माहौल है. जैसे ही इस खबर की सूचना मिली वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लिया, उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई है. 

ऑनलाइन गेम ने ले ली जान

जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में तीनों बहनें ऑनलाइन गेम्स की आदी हो गई थीं, जिसके चलते COVID-19 महामारी के बाद से उनकी स्कूलिंग पर भी बुरा असर पड़ रहा था. चेतन कुमार, जो ऑनलाइन ट्रेडिंग में काम करते हैं और तीन साल से भारत सिटी सोसाइटी में किराए पर रह रहे हैं, उनकी तीन बेटियां थीं जिनकी उम्र 16, 14 और 12 साल थी.

Aaj Ka Rashifal 4 February 2026: मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

Related Post

जानें पूरा मामला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चेतन कुमार की तीनों बेटियों ने एक साथ खुद की जान ले ली. दरअसल, यह खौफनाक घटना मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे हुई. चेतन कुमार और उनकी पत्नी दूसरे कमरे में सो रहे थे. तीनों बहनों ने अपने कमरे की खिड़की से छलांग लगा दी. पुलिस का कहना है कि, तीनों बहनें पिछले कुछ महीनों से ऑनलाइन गेम्स खेल रही थीं. महामारी के बाद से उन्होंने स्कूल जाना भी बंद कर दिया था. ACP शालीमार गार्डन, अतुल कुमार सिंह ने इस बात की जानकारी दी है कि चेतन कुमार ऑनलाइन ट्रेडिंग में काम करते हैं और तीन साल से भारत सिटी सोसाइटी में किराए पर रह रहे हैं; वो मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं. तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और जांच चल रही है.

 Libyan Leader: तानाशाह के वारिस का खात्मा! सरेआम गोलियों से भून डाला गया, साजिश या बदला?

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Video: शख्स ने की ‘मन की बात’ से जुड़ी मजेदार रिक्वेस्ट; फिर PM मोदी ने कुछ इस तरह दिया जवाब

PM Modi News: एक इंस्टाग्राम रील में, दुआ ने मज़ाक में अपने पिता की लीडर…

March 21, 2026

AI fake profiles: खूबसूरत महिला सैनिक की सच्चाई ने चौंकाया, कभी ट्रंप तो कभी पुतिन के साथ आई नजर

AI fake profiles: सोशल मीडिया पर ‘जेसिका फोस्टर’ नाम की कथित अमेरिकी महिला सैनिक की…

March 21, 2026

कौन है बेबी ओमी? जो पीएम मोदी की गोद में आया नजर; वायरल तस्वीर ने जीता सभी का दिल

PM Modi News: इस तस्वीर में वह छोटे बच्चे ओमी को गोद में लिए नजर…

March 21, 2026

Car Price Hike: 1 अप्रैल से महंगी होंगी टाटा की कारें, जानें कितने बढ़ेंगे दामदाम

Car Price Hike: टाटा मोटर्स 1 अप्रैल 2026 से अपनी पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में…

March 21, 2026

अब नहीं रहेगा चैट का कोई सबूत, WhatsApp का ‘After Reading’ फीचर कमाल

WhatsApp secret message: इस फीचर के जरिए भेजे गए मैसेज पढ़ते ही अपने आप गायब…

March 21, 2026

BJD का बड़ा एक्शन! क्रॉस-वोटिंग के आरोप में 6 विधायकों पर गिरी गाज; यहां देखें लिस्ट

Biju Janata Dal News: पार्टी हाईकमान ने बड़ा एक्शन लेते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में…

March 21, 2026