Diwali पर यूपीवालों के लिए बेहतरीन तोहफा! अब सबके पास होगा अपना घर, मिल रही है बंपर छूट

Good News: दिवाली के मौके पर यूपीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी की खबर है. दरअसल, अब आप सस्ते में अपना आशियाना बना सकते हैं. इसके लिए आपको 15 प्रतिशत छूट मिलेगी.

Published by Heena Khan

Diwali Special Gift: दिवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, इस त्यौहार पर आवास विकास परिषद फ्लैट खरीदारों के लिए एक शानदार ऑफर है. अगर आप भी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो आपको फ्लैट खरीदने पर 15 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी. आवास और विकास परिषद की 273वीं बोर्ड बैठक गुरुवार को मॉल एवेन्यू स्थित मुख्यालय में हुई. बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. परिषद सचिव नीरज शुक्ला ने इस बात की जानकारी दी है कि दिवाली के दौरान खाली पड़े फ्लैटों की बिक्री बढ़ाने के लिए अधिकतम 15% की छूट दी जाएगी. यह अतिरिक्त छूट 31 जनवरी, 2026 तक बुकिंग कराने वालों को मिलेगी.

जानिये कितनी मिलेगी छूट

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लखनऊ में आवास विकास परिषद के पास वर्तमान में 2,000 से ज़्यादा खाली फ्लैट हैं. आवास विकास परिषद उत्तर प्रदेश के 5 बाकि ज़िलों में भी नई परियोजनाओं पर काम कर रहा है. बोर्ड बैठक में मंज़ूरी मिलने के बाद, बजट स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा. अब तक, परिषद 60 दिनों के भीतर पूरा भुगतान करने पर केवल 5% की छूट देती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15% कर दिया गया है. 90 दिनों के भीतर भुगतान करने पर छूट 10% होगी. ब्याज दर 11.50% से घटाकर 8.50% कर दी गई है.

Related Post

ऐसे बनाएं अपना आशियाना

फ्लैट में आधी किश्त देकर कब्जा लिया जा सकता है, जबकि शेष राशि 10 सालों में किश्तों में चुकाई जा सकती है. यदि आवंटी शेष राशि जमा करता है, तो उसे शेष राशि पर 2% की अतिरिक्त छूट मिलेगी. आवास विकास परिषद जल्द ही ग्राहकों के लिए ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना शुरू करने की तैयारी कर रहा है. बोर्ड बैठक में मंजूरी मिलने के बाद, प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है. आवंटन पहले पंजीकरण कराओ और फ्लैट व प्लॉट पाओ के आधार पर किया जाएगा.

बुर्के में आने वाली औरतों का उठाया जाएगा नकाब, Bihar चुनाव के लिए EC का बड़ा प्लान

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

MI vs KKR: आज होगा महामुकाबला, मुंबई और कोलकाता के बीच किसकी होगी जीत? जानें प्लेइंग इलेवन यहां

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: IPL 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता…

March 29, 2026

Anushka Sharma’s viral reaction: विराट से छूटा आसान कैच, अनुष्का की हंसी ने लूटी महफिल; वीडियो वायरल

Anushka Sharma Reaction Viral: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले के…

March 29, 2026

Refrigerator Tips: आप भी करते हैं ये गलती तो हो जाएं सतर्क, खराब हो जाएगा आपका फ्रिज

Refrigerator Tips: गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखने से कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है, बिजली…

March 29, 2026