दिल्ली ब्लास्ट में मेरठ के मोहसिन की भी हुई मौत, शव लेने के लिए भिड़ गई मां और बीवी, फिर जानें क्या हुआ?

राजधानी दिल्ली में हुए ब्लास्ट में मारे गए उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले मोहसिन को मरेठ की मिट्टी नहीं मिल सकी. शव मेरठ तो आया लेकिन पत्नी की जिद की वजह से दिल्ली ले जाया गया.

Published by DARSHNA DEEP

Mohsin Funeral Dispute: राजधानी दिल्ली में हुए धमाके ने हर किसी को झकझोर कर रखा दिया है. इस ब्लास्ट में उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले मोहसिन की भी दर्दनाक मौत हो गई. लेकिन इस दौरान मोहसिन की मां और बीवी के बीच जमकर विवाद देखने को मिला. आगे क्या हुआ जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए. 

मेरठ लाया गया मोहसिन का शव

ब्लास्ट में मारे गए मोहसिन के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. उनका शव मेरठ तो जरूर लाया गया था लेकिन उनके शव को मेरठ की मिट्टी नसीब नहीं हो सकी. मोहसिन के शव को लेकर पत्नी और मोहसिन की मां में जमकर विवाद देखने को मिला. मां रोती रह गई और पत्नी शव को लेकर दिल्ली चली गई. 

पत्नी ने मेरठ में नहीं होने दिया दफीना

मोहसिन का शव जैसे की मेरठ पहुंचा उनके परिवार में चारों तरफ मातम छा गया. उनके शव को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ तक जमा हो गई. इस दौरान उनकी पत्नी सुल्ताना भी वहां पर पहुंच गई. बस फिर क्या था, इसी बात को लेकर वह अड़ गई कि मोहसिन के शव को दिल्ली में ही दफनाया जाएगा. हांलाकि, लोगों ने खूब समझाने की कोशिश भी की लेकिन वो नहीं मानी 

Related Post

मोहसिन के जनाजे की चल रही थी तैयारी

तो वहीं, दूसरी तरफ मोहसिन के जनाजे की तैयार चल रही था, लेकिन उनकी पत्नी बार-बार दिल्ली में ही दफीना करने की बात पर अड़ी हुई थी. इसी दौरान पत्नी और मोहसिन की मां संजीदा के बीच काफी ज्यादा कहासुनी भी बढ़ गई. लेकिन पत्नी सुल्ताना ने साफ-साफ शब्दों में यह कह दिया कि दफीना मेरठ में नहीं बल्कि दिल्ली में ही की जाएगा.

बिलखती रही गई मां और पत्नी दिल्ली ले गई शव

लाख समझाने के बावजूद भी पत्नी सुल्ताना नहीं मानी और आखिरकार वह शव को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई. लोगों ने सुल्ताना को यह समझाते हुए कहा कि मोहसिन का जन्म मेरठ ही हुआ है तो शव को दिल्ली के बजाए यही दफीना करना चाहिए. लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और लोगों के लाख बार समझाने के बाद भी वह अपने साथ मोहसिन के शव को लेकर दिल्ली चली गई. जब इस बारे में मोहसिन के ससुर से बात की गई तो उन्होंने भी यहीं कहा कि बेटी दिल्ली में ही मोहसिन के शव को दफीना करना चाहती है. 

ई-रिक्शा चलाया करता था मोहसिन

मोहसिन का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था. पेशे से मोहसिन ई-रिक्शा चलाता था. ब्लास्ट से पहले अपनी पत्नी सुल्ताना और दो बच्चों के साथ मोहसिन दो साल दिल्ली चला गया था. इस दौरान वह अपने परिवार के साथ एक किराए के मकान पर रह रहा था. लेकिन इस बात से बेहद ही अंजान की लाल किसा ब्लास्ट में उसकी दर्दनाक मौत हो जाएगी. मोहसिन का शव मेरठ तो आया लेकिन पत्नी की जिद के चलते दिल्ली चला गया. मोहसिन की पत्नी को जरा भी रोते बिलखते मां-बाप पर तरस नहीं आया. अब मोहसिन इस दुनिया में नहीं है, अपने साथ वह सिर्फ और सिर्फ यादें छोड़कर गया है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026