पॉश सोसाइटी में खूनी खेल, बेटी के सामने गैंगस्टर पत्नी को पति ने मारी गोली !

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) के राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी (Ajnara Integrity Society) में एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी (Husband killed his wife) और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.

Published by DARSHNA DEEP

Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बेहद ही चौंका देने वाली वारदात सामने आई है. जहां,  राजनगर एक्सटेंशन की पॉश सोसायटी ‘अजनारा इंटीग्रिटी’ में एक पति ने अपनी 11 साल की मासूम बेटी के सामने ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया. 

किसी बात पर पति ने मारी गोली:

पुलिस की जानकारी के मुताबिक, यह खूनी वारदात दोनों के बीच पासपोर्ट को लेकर हुई बहस के बाद हुआ. झगड़ा इतना बड़ गया कि विकास अहलावत के सिर पर खून सवार हो गया और उसने गुस्से में आकर अपनी पत्नी रूबी की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली लगने से रूबी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस दर्दनाक वारदात के समय उनकी 11 साल की बेटी घर पर ही मौजूद थी उसने अपनी आंखों के सामने इस खौफनाक मंजर को देखा. जबकि उसकी दूसरी बेटी स्कूल गई हुई थी. 

Related Post

पुलिस की जांच में क्या हुआ खुलासा?:

पुलिस के मुताबिक, यह दंपति आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ था. मृतक महिला गाजियाबाद के मोदीनगर थाने में साल 2020 से गैंगस्टर एक्ट के तहत नामजद थी, जबकि फरार पति विकास पर भी पहले से ही कई मुकदमे चल रहे थे. फिलहाल, पुलिस की जांच में यह पता चला कि दोनों पति-पत्नी दबंग बताए गए हैं. 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच की शुरू:

फिलहाल, पुलिस ने मृतक रूबी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश करने के लिए टीम का गठन कर लिया. इसके अलावा पुलिस पड़ोसियों से भी पूछताछ करने में जुटी हुई है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026