CM Yogi Japan visit: टोक्यो में जापानी साध्वी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दिया खास तोहफा, क्यों है यह उपहार इतना विशेष

CM Yogi Japan visit: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर टोक्यो में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां जैन साध्वी ने उनसे मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सीएम को एक  प्रतिमा भेंट की. साध्वी ने जापान में जैन शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार की बात कही और भारत आकर जैन तीर्थों के दर्शन की इच्छा जताई.

Published by Ranjana Sharma

CM Yogi Japan visit: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इस समय जापान के दौरे पर हैं. टोक्यो समेत विभिन्न शहरों में आयोजित कार्यक्रमों में उनका भव्य स्वागत किया गया. अपने संबोधनों में सीएम ने उत्तर प्रदेश के विकास, निवेश संभावनाओं, सुशासन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर विस्तार से बात कर रहे हैं. उनके भाषणों में स्थानीय लोगों और भारतीय समुदाय की विशेष रुचि देखी जा रही है. गेरुआ वस्त्रों में भारतीय परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हुए सीएम योगी प्रशासनिक अनुभवों के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों पर भी जोर दे रहे हैं. यही कारण है कि उनके कार्यक्रमों में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संगठनों की भागीदारी भी देखने को मिल रही है.

टोक्यो में जैन साध्वी ने दिया विशेष उपहार

टोक्यो में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान जैन श्वेतांबर परंपरा की साध्वी ने सीएम से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सीएम का जापान आगमन पर आभार व्यक्त किया और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के वैश्विक प्रसार पर चर्चा की. मुलाकात के प्रतीक के तौर पर साध्वी ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की प्रतिमा सीएम योगी को भेंट की.

साध्वी ने भारत आने की जताई इच्छा

साध्वी ने बताया कि वह जापान में रहकर जैन तीर्थंकरों की शिक्षाओं-अहिंसा, करुणा और आत्मसंयम-का प्रचार-प्रसार कर रही हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं में सहिष्णुता और सह-अस्तित्व का जो संदेश है, वह वैश्विक समाज के लिए प्रासंगिक है. उन्होंने यह भी कहा कि वह भारत आकर जैन तीर्थस्थलों का दर्शन करना चाहती हैं. साध्वी के अनुसार, वह पहले भी भारत आ चुकी हैं, लेकिन अब उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के कारण उनकी यात्रा की इच्छा और प्रबल हुई है. उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा जताई थी, जो इस दौरे के दौरान पूरी हो गई.

Related Post

कार्यक्रम में बच्चे ने सुनाए संस्कृत श्लोक

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सीएम दंडवत प्रणाम किया और संस्कृत श्लोकों का पाठ किया. साध्वी तुलसी ने बताया कि बच्चे का नाम जैन परंपरा के तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ के नाम पर रखा गया है. इस दृश्य ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया और भारतीय सांस्कृतिक परंपरा की झलक पेश की.

कौन थे महावीर स्वामी?

जैन धर्म में महावीर स्वामी को 24वें और अंतिम तीर्थंकर के रूप में माना जाता है. उनका जन्म लगभग 599 ईसा पूर्व वैशाली क्षेत्र (वर्तमान बिहार) में हुआ माना जाता है. बचपन में उनका नाम वर्धमान था. 30 वर्ष की आयु में उन्होंने राजसी जीवन त्यागकर सत्य और आत्मज्ञान की खोज शुरू की. करीब 12 वर्षों की कठोर तपस्या के बाद उन्हें कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई. महावीर स्वामी ने अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के सिद्धांतों का उपदेश दिया. उनका मानना था कि हर जीव में आत्मा होती है और किसी भी जीव को कष्ट पहुंचाना पाप है. उन्होंने करुणा, समानता और आत्मसंयम पर आधारित जीवन जीने की प्रेरणा दी.

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

3 साल, 3 महिलाएं फरार और गुड्डू मुस्लिम…अतीक केस में आज भी छिपे हुए हैं कई रहस्य

Shaista and Atique ahmed: हत्या के बाद से ही शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी और ज़ैनबफरार…

April 15, 2026

मोदी सरकार ने दी राघव चड्ढा को Z सुरक्षा, लेकिन AAP में सवाल! क्या है पूरा मामला?

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी ने खुद अपने सांसद राघव चड्ढा पर संसद में…

April 15, 2026

Video: PSL की तारीफ सिर्फ पैसों के लिए…IPL को फिल्म बताने वालों को पूर्व पाक खिलाड़ी का करारा जवाब

ipl vs psl: शहजाद ने कहा कि पीएसएल में ज्यादातर वे खिलाड़ी नजर आते हैं…

April 15, 2026

8th Pay Commission: डबल इंक्रीमेंट, हाई फिटमेंट फैक्टर…कर्मचारी यूनियनों की बड़ी मांग, अब क्या करेगी केंद्र सरकार?

8th Pay Commission Update: नेशनल काउंसिल-ज्वॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) के कर्मचारी पक्ष ने 14 अप्रैल…

April 15, 2026

Gajakesari Raja Yoga: 2026 में गुरु का डबल गोचर: कर्क में उच्च और फिर सिंह में प्रवेश, बनेगा गजकेसरी राजयोग

Gajakesari Raja Yoga:  साल 2026 में गुरु ग्रह दो बार राशि परिवर्तन करेंगे, 2 जून…

April 15, 2026