Video: मुझसे बड़ा कोई बदमाश नहीं, मैं हिस्ट्रीशीटर हूं…बैठक के दौरान आपस में भिड़े बीजेपी नेता; जमकर हुई कहा-सुनी

BJP leaders clashed: अकबरपुर लोकसभा से बीजेपी सांसद देवेंद्र सिंह भोले और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी के बीच हुई तीखी बहस.

Published by Shubahm Srivastava

Devendra Singh Bhole: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में बीजेपी की अंदरूनी जंग देखने को मिली है. यहां पर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को राजनीतिक विवाद का अखाड़ा बन गई. अकबरपुर लोकसभा से बीजेपी सांसद देवेंद्र सिंह ‘भोले’ और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी के बीच तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप के चलते माहौल गर्मा गया. 

इस दौरान सांसद भोले ने खुद को जिले का “सबसे बड़ा हिस्ट्रीशीटर और गुंडा” बताते हुए चौंकाने वाला बयान दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

आपस में भिड़े बीजेपी नेता, बोला गया ‘गुंडों का चेयरमैन’

बैठक का आयोजन जिलाधिकारी कार्यालय में किया गया था, जिसका उद्देश्य विकास योजनाओं की समीक्षा करना था. लेकिन पूर्व सांसद वारसी ने सांसद भोले पर गंभीर आरोप लगाए कि उन्होंने दिशा समिति में ऐसे सदस्यों को शामिल किया है जो आम लोगों को परेशान करते हैं, झूठे मुकदमे दर्ज कराते हैं और फैक्ट्री मालिकों से वसूली करते हैं. वारसी ने भोले को “गुंडों का चेयरमैन” करार देते हुए उनके मानसिक इलाज की सलाह तक दे डाली.

मुझसे बड़ा कोई बदमाश नहीं, मैं हिस्ट्रीशीटर हूं…

इस पर नाराज़ सांसद भोले ने पलटवार करते हुए कहा कि वारसी हर चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने और अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं. उन्होंने तीखे लहजे में कहा, “कानपुर देहात में मुझसे बड़ा कोई बदमाश नहीं है. मैं हिस्ट्रीशीटर हूं. सपा सरकार में मेरे खिलाफ कई मुकदमे दर्ज थे.” सांसद ने आगे आरोप लगाया कि वारसी न भारत सरकार को मानते हैं, न प्रदेश सरकार को, और वह ब्राह्मणवाद फैलाने का प्रयास कर रहे हैं.

Related Post

‘अपराधी था तो बेटे के बर्थडे में क्यों बुलाया?’ निलंबित DSP के ‘पूर्व करीबी’ ने जारी किए तस्वीरें और $1.5 लाख के पार्टी खर्च का…

पार्टी की आंतरिक कलह फिर आई सामने

यह विवाद बीजेपी की आंतरिक कलह को फिर उजागर करता है. जुलाई 2025 में भी अनिल शुक्ला वारसी ने सांसद भोले और उपमुख्यमंत्री पर निशाना साधा था, यह दावा करते हुए कि अगर उनकी पत्नी को मंत्री नहीं बनाया गया होता, तो वे खुद 2024 का चुनाव लड़ते. अब, लोकसभा चुनाव से पहले टिकट वितरण और गुटबाजी को लेकर पार्टी में असंतोष एक बार फिर उभर आया है, जिससे बीजेपी की अकबरपुर इकाई में पुराने मतभेद फिर सुर्खियों में हैं.

UP में सताने लगीं सर्द हवाएं! पड़ने वाली है ऐसी ठंड…गला देगी हाड़; जानिये मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026